TCS Partnership BSNL for 4G: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) देशभर में 4G नेटवर्क लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी तेजी से काम पर जुट गई है। कंपनी का प्लान है कि इस नेटवर्क को भविष्य में 5G अपग्रेड किया जाए। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए BSNL ने टाटा समूह की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ साझेदारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL का 4G नेटवर्क मई 2025 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा। ऐसे में जियो और एयरटेल की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
BSNL और TCS की पार्टनरशिप
अपने 4G नेटवर्क को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए BSNL ने TCS के साथ पार्टनरशिप कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि BSNL ने अपने साइट्स और फ्रीक्वेंसी बैंड की पहचान कर ली है, जिसके बाद इसे 5G में अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में TCS एक एडवाइजर के तौर पर काम करेगा। कंपनी का प्लान है कि BSNL के नेटवर्क में TCS का रेडियो डिवाइस लगाया जाए, जिसे बाद में सॉफ्टवेयर अपग्रेड की मदद से 5G में कंवर्ट किया जा सके।
BSNL का वर्तमान नेटवर्क बेस
BSNL का कोर नेटवर्क भारत सरकार के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) ने डेवलप किया है, जो पहले से ही 5G नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) मोड का सपोर्ट करता है। BSNL के पास 700 MHz, 900 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz और 3500 MHz स्पेक्ट्रम बैंड्स में लाइसेंस हैं। कंपनी का प्लान है कि C-DoT और टाटा की कंपनी तेजस नेटवर्क्स एक साथ मिलकर पूरे देश में 100,000 4G साइट्स इंस्टॉल करेगा। बता दें कि अभी तक BSNL 65,000 से अधिक साइट्स एक्टिव कर चुका है।
तेजस नेटवर्क्स कैसे होगा मददगार?
टाटा संस की कंपनी तेजस नेटवर्क्स इस प्रोजेक्ट के लिए प्रमुख टेलीकॉम टूल तैयार कर रही है। बता दें कि इसमें टाटा ग्रुप की 54% हिस्सेदारी है। तेजस नेटवर्क्स के अध्यक्ष सुब्रमणियन ने बताया कि जैसे-जैसे साइट्स का इंस्टॉलेशन, कमिशनिंग और ऑप्टिमाइजेशन का काम पूरा होगा, उन्हें BSNL को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने दिल्ली सर्कल में 1,876 साइट्स पर काम शुरू कर दिया है।
इसके अलावा, TCS को BSNL से भविष्य में और भी ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। जून 2023 में, BSNL ने TCS और सरकारी आईटीआई लिमिटेड को 100,000 साइट्स के लिए टेलीकॉम टूल की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।
BSNL के अध्यक्ष रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि 100,000 साइट्स के इंस्टॉलेशन के साथ ही देश भर में BSNL की कवरेज होगी। इसके अलावा कंपनी अपनी सर्विसेज को और एडवांस और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करेगी। आने वाले समय में कंपनी 5G नेटवर्क-एज-ए-सर्विस (NaaS) भी देगी। इसके साथ ही भारत के डिजिटल इंडिया मिशन को भी नई दिशा मिलेगी और रिमोट एरिया में भी बेहतर नेटवर्क कवरेज मिलेगा।
Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
BSNL और टाटा समूह की पार्टनरशिप से भारत में Jio और Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों की परेशानी बढ़ सकती है। जहां Jio और Airtel पहले से ही 5G सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं, वहीं BSNL का यह 4G नेटवर्क 5G अपग्रेड के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। ऐसे में आने वाले समय में यूजर्स को बेहतर सर्विस और किफायती डेटा की सुविधा मिल सकती है, जिससे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें – Jio का धमाकेदार प्लान; 13 OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G एक्सेस
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
28 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines