Bsnl Skypro Partnership: करोड़ों बीएसएनएल यूजर्स के लिए गुड न्यूज है। सरकारी कंपनी अब अपने ग्राहकों को एक बेहतर टेलीविजन और इंटरनेट एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी हां, कंपनी ने IPTV सर्विस प्रोवाइडर Skypro के साथ एक पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का मतलब है कि बीएसएनएल के यूजर्स अब अपने स्मार्ट टीवी पर 500 से ज्यादा HD और SD चैनल्स का मजा ले सकते हैं। साथ ही आप 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का लुत्फ भी उठा सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानें…
पार्टनरशिप से क्या फायदा?
- बिना सेट टॉप बॉक्स: आपको अब किसी अलग सेट टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होगी। बिना सेट टॉप बॉक्स के आप अब टीवी का मजा ले पाएंगे।
- हाई स्पीड ब्रॉडबैंड: बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड नेटवर्क के साथ आपको एक बेहतरीन इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
- अन्य सुविधाएं: इसके साथ आपको कई तरह की एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलेंगी जो यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
कहां से होगी शुरुआत?
बता दें कि बीएसएनएल ने इस खास सर्विस की शुरुआत चंडीगढ़ से की है। शुरुआत में 8000 यूजर्स को इस सर्विस का लाभ मिलेगा। कंपनी का टारगेट इस सर्विस को पूरे देश में फैलाना है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Bachat Days Sale: तगड़े 5G फोन, वो भी 10 हजार से कम में; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन
Skypro के बारे में
Skypro एक नई कंपनी है जो घर पर एंटरटेनमेंट के नए तरीके ला रही है। कंपनी का कहना है कि टीवी देखने का तरीका बदल रहा है और लोग अब स्मार्ट तरीके से टीवी देखना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक, कंपनी की शुरुआत साल 2019 में की गई थी।
ये पार्टनरशिप क्यों है खास?
यह पार्टनरशिप दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है। बीएसएनएल को अपने यूजर्स को एक नई सर्विस देने का मौका मिलेगा और Skypro को अपने यूजर बसे को बढ़ाने का मौका मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप BSNL की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines