BSNL Sim Card Block KYC Update Fraud: क्या आप भी BSNL SIM कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है, SMS में बताया गया है कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI बीएसएनएल के सिम कार्ड को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। साथ ही मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में आपका सिम कार्ड बंद हो जाएगा।
बताई SIM कार्ड बंद करने की वजह
दरअसल मैसेज में बताया गया है कि ऐसा केवाईसी अपडेट न होने के कारण किया जा रहा है। अगर आप अभी KYC प्रोसेस को कंप्लीट नहीं करते हैं तो आपका सिम कार्ड बंद हो जाएगा। यही नहीं मैसेज में एक नंबर भी दिया गया है जहां कॉल करके आप KYC को कंप्लीट करवा सकते हैं लेकिन जरा रुकिए आपको गलती से भी ऐसे किसी नंबर पर कॉल नहीं करना है क्योंकि ये एक फ्रॉड SMS है। कुछ लोगों को ऐसे कॉल्स भी आ रहे हैं जिसमें सिम कार्ड बंद करने की बात कही जा रही है।
हो सकते हैं स्कैम का शिकार
वायरल मैसेज के बाद पीआईबी की ओर से भी X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि ट्राई और BSNL की तरफ से ऐसा कोई SMS नहीं किया गया है। साथ ही ट्वीट में कहा गया है कि ये एक फर्जी मैसेज है। बीआईबी का कहना है कि अगर आपको भी ऐसे मैसेज मिल रहे हैं तो इसे इग्नोर करें। साथ ही पीआईबी ने यह भी कहा कि मैसेज में बताए गए किसी भी नंबर पर कॉल न करें, क्योंकि इससे आपका पर्सनल डाटा खतरे में आ सकता है या आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है।
ऐसे रखें खुद को सेफ
- अगर आपको SMS या सोशल मीडिया या कॉल के जरिए कोई भी केवाई के नाम पर डिटेल्स मांगता है तो सावधान हो जाएं।
- पर्सनल डिटेल्स जैसे OTP, बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें।
- किसी मैसेज या कॉल पर अगर आपको शक होता है, तो उसकी तुरंत चक्षु पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines