हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BSNL ने लॉन्च किया सीनियर सिटिजन्स के लिए सम्मान प्लान, सालभर की सर्विस सिर्फ इतने में

BSNL ने दिवाली पर नया सम्मान प्लान लॉन्च किया है जो खास तौर पर सीनियर सिटिजन्स के लिए है. इसमें मिलेगा सालभर का डेटा, कॉलिंग, SMS और BiTV सब्सक्रिप्शन. जानिए BSNL के इस और दिवाली बोनांजा ऑफर की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
BSNL का तोहफा.

BSNL Samman Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दिवाली के मौके पर अपने नए ग्राहकों, खासतौर पर सीनियर सिटिजन्स (Senior Citizens) के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. कंपनी ने इसे BSNL सम्मान प्लान नाम दिया है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसके तहत यूजर्स को पूरे एक साल की टेलीकॉम सेवा बेहद किफायती दाम पर दी जाएगी. साथ ही, इस ऑफर में डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

खासतौर पर सीनियर सिटिजन्स के लिए

यह नया ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक वैध रहेगा और यह केवल नए सीनियर सिटिजन यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस प्लान की कीमत 1812 रुपये रखी गई है, यानी लगभग 149 रुपये प्रति माह. इसके तहत यूजर्स को 365 दिनों की सर्विस दी जाएगी जिसमें कई शानदार फायदे शामिल हैं.

क्या मिलेगा इस प्लान में

BSNL के इस सम्मान प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, ग्राहकों को फ्री SIM कार्ड के साथ BiTV सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जो पहले 6 महीने तक मुफ्त रहेगा. यानी यह प्लान सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और कनेक्टिविटी दोनों का कॉम्बो है.

विज्ञापन

BSNL का दिवाली बोनांजा ऑफर भी जारी

BSNL ने कुछ दिन पहले ही दिवाली बोनांजा ऑफर भी लॉन्च किया था, जो नए यूजर्स के लिए है लेकिन इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है. इस ऑफर में यूजर्स को पूरे 30 दिन का 4G सर्विस एक्सपीरियंस सिर्फ 1 रुपये में दिया जा रहा है. यह ऑफर कंपनी के इंडिजेनस 4G नेटवर्क को टेस्ट करने का एक तरीका है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नेटवर्क की क्वालिटी और कवरेज का अनुभव कर सकते हैं.

1 रुपये में मिलेंगे ये फायदे

BSNL के इस बोनांजा प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS प्रति दिन और एक फ्री SIM कार्ड दिया जा रहा है. यानी मात्र 1 रुपये में BSNL का पूरा 4G एक्सपीरियंस हासिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

BSNL 4G सर्विस का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 27 सितंबर को देशभर में BSNL की 4G सेवाओं का ऑफिशियल शुभारंभ किया था. फिलहाल कंपनी ने अपने नेटवर्क को 98,000 साइट्स पर एक्टिव कर दिया है, जिससे हर राज्य में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध हो रही है. इस कदम के बाद BSNL अब निजी टेलीकॉम कंपनियों के साथ सीधे मुकाबले में उतर आया है और देशभर में पैन-इंडिया 4G कवरेज देने का दावा कर रहा है.

BSNL का यह सम्मान प्लान सीनियर नागरिकों के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. सालभर की सेवा, भरपूर डेटा और कॉलिंग सुविधाओं के साथ यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो भरोसेमंद नेटवर्क और सस्ती कीमत चाहते हैं. वहीं दिवाली बोनांजा ऑफर नए यूजर्स को BSNL के 4G नेटवर्क का अनुभव कराने का एक शानदार मौका देता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Google को टक्कर देने आ गया ChatGPT Atlas: OpenAI का नया AI Browser जो बदल देगा सर्च का तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola