BSNL Recharge Plan: देश भर में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनी- रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया हैं जिन्हें टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल है। तमाम तरह की सुविधा और लंबी वैधता के साथ कंपनी की ओर से सस्ते प्लान पेश किए जा रहें है। देश के कई क्षेत्रों में 4जी और 5जी नेटवर्क के लिए टावर भी लगाए जा रहे हैं। हैदराबाद में बीएसएनएल ने Q- 5G का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है। वहीं, कंपनी की ओर से खास ऑफर पेश किया गया है जिसके तहत 30 जून तक रिचार्ज करने पर 336 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान सस्ते में मिल सकेगा।
30 जून से पहले करा लें रिचार्ज
बीएसएनएल की ऑफिशियल पोस्ट के अनुसार सस्ते में 336 दिनों का प्लान ऑफर किया जा रहा है। एक्स अकाउंट पर भारतीय सशस्त्र बलों को योगदान देने के लिहाज से कंपनी द्वारा खास प्लान ऑफर किया जा रहा है। आइए बीएसएनएल के 336 दिन वाले प्लान के बारे में जानते हैं।
BSNL का 336 दिन वाला रिचार्ज प्लान
जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल का सस्ता प्लान दिया जा रहा है। एक्स पोस्ट के अनुसार सिर्फ 1499 रुपये में 336 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान मिल रहा है। बीएसएनएल का ये प्लान भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 5% – 2.5% के योगदान और 2.5% वापसी ऑफर के साथ है। इसे 30 जून 2025 रिचार्ज करके आप सस्ता में अधिक बेनिफिट वाला प्लान अपना सकते हैं।
BSNL Rs 1499 Plan Benefits
बीएसएनएल का 1499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। आप इस रिचार्ज को अपनाकर 336 दिनों तक कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
जियो भी देता है 336 दिन वाला प्लान
जियो भी 336 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसकी कीमत 1748 रुपये है। इस प्लान के साथ 3600 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। हालांकि, ये प्लान डेटा बेनिफिट ऑफर नहीं करता है। इसके साथ जियो टीवी, जियो आई क्लाउड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: 600 रुपये से कम में कौन दे रहा है बेस्ट रिचार्ज प्लान? जानिए
संबंधित खबरें
क्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
41 mins agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
19 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
20 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
22 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines