BSNL Recharge Plan under 400: हम सभी के लिए स्मार्टफोन कितना जरूरी हो गया है ये शायद बताना जरूरी नहीं होगा। इंटरनेट का इस्तेमाल करने से लेकर कॉलिंग समेत अन्य बेनिफिट्स के लिए हम रिचार्ज प्लान को अपनाते हैं। सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों बनाए रखने के लिए और अन्य ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए विभिन्न प्लान पेश करती हैं।
इन्हीं में से एक बीएसएनएल भी है जो अपने ग्राहकों को कम कीमत में अधिक वैधता (Cheapest Long Validity Recharge Plan) के साथ प्लान ऑफर करता है। कंपनी के पास 400 रुपये से कम कीमत में एक ऐसा शानदार प्लान है जो 5 महीने की वैधता के साथ आता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –MOTOROLA G73 5G की बिक्री आज से होगी शुरू, जानें खासियत और कीमत
BSNL Recharge Plan under 400 in Hindi
दरअसल, बीएसएनएल की ओर से 397 रुपये का प्लान (BSNL 397 Plan) ऑफर किया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को 150 दिनों की वैलिडिटी यानी 6 महीने के लिए सुविधाओं का लाभ मिलता है। ये कंपनी के प्रसिद्ध प्लानों में से एक है।
बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा मिलती है। इसके लिए हर 60 दिन के बाद ग्राहक को वाउचर को रिफिल करना होता है। इसमें अनलिमिटेड डाटा, कालिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है।
BSNL Rs 399 Plan
बीएसएनएल की ओर से 399 रुपये का भी एक प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 180 दिनों की वैधता मिलती है। बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1 जीबी डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
इस प्लान में ग्राहक को 80 दिनों के बाद ग्राहक को वाउचर को रिफिल करना होता है। ये एक लंबी वैधता का किफायती प्लान है जो यूजर्स को 180 दिनों तक कई सुविधा का लाभ मिलता है। डेटा खत्म हो जाने पर इंटरनेट की स्पीड घटाकर 40 Kbps तक हो जाती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines