BSNL Recharge Plan Rs 329 Discontinuing: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) है, जो कई किफायती प्लान को ऑफर करती है। अपने सिम को एक्टीव रखने के लिए कई यूजर्स बीएसएनएल का प्लान अपनाना पसंद करते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है।
दरअसल, BSNL अपना एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान बंद करने की योजना बना रहा है। इस सस्ते प्लान की कीमत 329 रुपये है जिसे जल्द कंपनी बंद कर सकती है। आइए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स जानने के अलावा जानते हैं कि इसे कब तक बंद कर दिया जाएगा।
इस दिन बंद होगा बीएसएनएल का 329 का प्लान
BSNL का 329 रुपये वाला एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान जल्द ही बंद हो जाएगा। ये प्लान 30 जुलाई 2023 को बंद होने जा रहे है। कंपनी इस प्लान को जल्दी हटाने वाली है। हालांकि, इसे हटान का क्या कारण है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सभी सर्किल से नहीं बंद होगा प्लान
आपको जानकारी के लिए बता दें कि BSNL का 329 रुपये वाला ये प्लान सभी सर्किल से बंद नहीं किया जा रहा है। फिलहाल, आंध्र प्रदेश, बिहार-झारखंड असम जैसे कुछ सर्किल में इस प्लान को बंद किया जाएगा। इन शहरों के यूजर्स 30 जुलाई 2023 के बाद से BSNL के 329 रुपये वाले प्लान को यूज नहीं कर सकेंगे।
BSNL Recharge Plan Rs 329 Benefits
BSNL का 329 रुपये वाला प्लान 20Mbps की स्पीड से 1000GB डाटा की सुविधा देता है। हालांकि, डेटा का पूरा इस्तेमाल हो जाने के बाद यूजर्स 4Mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट यूज कर सकते हैं।
इस साल बीएसएनएल और वीआई को हुआ है नुकसान
हाल ही में ट्राई ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके मुताबिक इस साल 2023 अप्रैल में केवल एयरटेल और रिलायंस जियो को नए ग्राहक मिले। जबकि, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines