BSNL Recharge Plan: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने एक बार फिर अपना धमाका रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस बार की पेशकश आईपीएल फैन्स को अपनी ओर खींच सकती है। कम कीमत में यूजर्स को अधिक फायदा मिल सकता है। डेटा का मजा उठाने के साथ-साथ बीएसएनएल यूजर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए उनकी जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पड़ेगा।
IPL Fans के लिए धमाका प्लान!
BSNL ने सस्ता डेटा प्लान पेश किया है, जो खासतौर पर IPL Fans को अपनी ओर खींच सकता है। कंपनी ने एक्स अकाउंट के माध्यम से पोस्ट कर नए प्लान के बारे में जानकारी दी है। ये प्लान एक लिमिटेड ऑफर के तहत पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 60 दिनों के लिए सिर्फ 1 रुपये प्रति GB का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा ओटीटी ऐप्स बेनिफिट्स भी हैं।
251 रुपये में 251GB डेटा का फायदा
आईपीएल सीजन के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड ने 251 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 1 रुपये प्रति जीबी मिल रहा है जो हाई स्पीड डेटा बेनिफिट के साथ होगा। 251 रुपये में 251GB डेटा बेनिफिट दिया जा रहा है।
बिंदास देख सकेंगे आईपीएल मैच
बीएसएनएल का 251 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ है। इस प्लान के जरिए यूजर्स 2 महीने तक इंटरनेट और ओटीटी ऐप्स का आनंद उठा सकेंगे। ऐसे में आईपीएल मैंचों का भी लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे।
नहीं मिलेगा कॉलिंग और SMS बेनिफिट
बीएसएनएल की ओर से डेटा प्लान पेश किया गया है जिसके साथ यूजर्स को कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। कॉल या SMS की जरूरत होने पर आपको दूसरे प्लान को अपनाना होगा। अगर आप इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं तो BSNL Self Care App या ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips and Tricks: सावधान! जींस, पैंट या शर्ट की जेब में फोन रखने की न करें गलती, वरना…
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
9 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines