Jio, Airtel और VI की BSNL ने तोड़ दी कमर! 6 महीने रिचार्ज की टेंशन कर दी खत्म

BSNL Prepaid Plans: Jio, Airtel और VI को रुलाने के लिए बीएसएनएल एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें आपको 6 महीने रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। चलिए जानें कौन-सा है ये प्लान…

BSNL
विज्ञापन

BSNL Prepaid Plans: जियो, Airtel और VI को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी इन दिनों लगातार नए-नए प्लान पेश कर रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं BSNL की जो अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स और लगातार बेहतर होते नेटवर्क कवरेज के चलते तेजी से ग्राहकों को अपनी ओर खिंच रहा है। जबकि Jio, Airtel और Vodafone Idea ने जब से प्लान्स महंगे किए हैं तब से ये कंपनियां अपने ग्राहक खो रही हैं। बीएसएनएल सस्ते प्लान्स के जरिए मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट कंपनियों के 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक अब तक BSNL की ओर शिफ्ट हो चुके हैं।

BSNL का 4G नेटवर्क विस्तार

नेटवर्क सुधार की दिशा में BSNL तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 नए 4G मोबाइल टावर लगाने की घोषणा की है, जिनमें से 41,000 से ज्यादा टावर पहले ही चालू हो चुके हैं। अगले कुछ महीनों में BSNL 50,000 और टावर लगाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि BSNL जून 2025 तक पूरे देश में 4G नेटवर्क कमर्शियली लॉन्च कर देगा। जिसके बाद कंपनी 5G ला सकती है। इसी बीच कंपनी का एक प्लान काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है जो 6 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी ऑफर करता है। चलिए इसके बारे में जानें…

Advertisment

BSNL

BSNL का पॉपुलर रिचार्ज प्लान

दरअसल, बीएसएनएल 999 रुपये वाला एक ऐसा प्लान पेश कर रहा है जिसमें आपको 200 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इतना ही नहीं देशभर में किसी भी नेटवर्क पर इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि इसमें आपको कोई डेटा की सुविधा नहीं मिलती। जो लोग सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं उनके लिए बीएसएनएल का ये प्लान बेस्ट है। यह प्लान केवल कॉलिंग के लिए है और इसमें डेटा सुविधा शामिल नहीं है।

विज्ञापन

997 रुपये वाला प्लान

वहीं, अगर आप डेटा भी चाहते हैं तो बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान भी चेक कर सकते हैं जिसमें 160 दिन की वैलिडिटी देखने को मिलती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिल रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें डेटा और कॉलिंग दोनों की जरूरत होती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ