BSNL Prepaid Plans: जब से जियो, एयरटेल और VI ने अपने प्लान्स महंगे किए हैं तब से BSNL इसका जमकर फायदा उठा रहा है, क्योंकि सरकारी कंपनी ने प्लान्स महंगे करने से इंकार कर दिया है। वहीं, नए-नए प्लान्स के साथ कंपनी के एक्टिव यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच कंपनी ने अब अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। जहां अब आप 6 महीने तक सिर्फ 1999 रुपये में बिना किसी रुकावट के हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं। इस प्लान में कंपनी भर-भर के डेटा दे रही है और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा मिल रहा है। चलिए इस प्लान के बारे में जानें…
क्या है इस प्लान में खास?
- हाई-स्पीड डेटा: बीएसएनएल इस प्लान में आपको 6 महीने के लिए टोटल 1300GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रहा है। यानी हर महीने आपको 216GB डेटा मिल रहा है।
- कितनी होगी स्पीड: कंपनी के मुताबिक, शुरुआती 1300GB डेटा खत्म होने तक आपको 25Mbps की फास्ट स्पीड मिलेगी।
- अनलिमिटेड कॉलिंग और लैंडलाइन: इतना ही नहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा मिलने वाला है। इसके अलावा इस प्लान में एक लैंडलाइन कनेक्शन भी दिया जाएगा।
- कहां उपलब्ध ये सुविधा: फिलहाल यह ऑफर दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
BSNL का 599 रुपये वाला सस्ता प्लान
इतना ही नहीं अगर आपको 6 महीने का प्लान महंगा लग रहा है तो आप बीएसएनएल के इस एक छोटू और शानदार प्लान के साथ भी जा सकते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp वीडियो कॉलिंग में बड़ा बदलाव! इंस्टाग्राम वाला मिलेगा मजा, जानें कैसे
BSNL की सबसे खास सर्विस
बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपनी D2D यानी Direct-to-Device सर्विस भी शुरू की है। इस सर्विस का इस्तेमाल करके आप सैटेलाइट के जरिए कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सर्विस उन इलाकों में बहुत काम आती है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं आते या खराब नेटवर्क आता है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines