BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, जो देशभर के करोड़ों बीएसएनएल यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। पिछले कुछ महीनों में BSNL के ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अब कंपनी के 9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं। BSNL की सफलता का कारण इसके लंबी वैलिडिटी वाले किफायती प्लान्स हैं, जिनमें 130 दिनों की वैलिडिटी वाला एक काफी सस्ता प्लान शामिल है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स ऑफर करता है जो जियो और एयरटेल के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। चलिए बीएसएनएल के इस खास प्लान के बारे में जानते हैं…
BSNL का 699 रुपये वाला प्लान
BSNL का यह सस्ता प्लान 699 रुपये में आता है और 130 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें हर दिन सिर्फ 5 रुपये का खर्च आता है। इस प्लान के तहत आपको पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।
डेटा की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 0.5GB हाई-स्पीड डेटा और टोटल 65GB डेटा मिल रहा है। डेटा खत्म होने के बाद 40Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। प्लान में फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है जिसका मतलब है कि आप हर दिन 100 फ्री SMS कर सकते हैं।
जियो और एयरटेल के प्लान
जियो और एयरटेल भी किफायती प्लान्स पेश करते हैं, लेकिन इनकी कीमत और बेनिफिट्स BSNL की तुलना में काफी अलग हैं…
जियो का 999 रुपये वाला प्लान
- जियो एक 999 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है जो 98 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है।
- डेटा: इसमें आपको रोजाना 2GB डेटा और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है।
- अन्य बेनिफिट्स: प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी मिलती है।
एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान
दूसरी तरफ एयरटेल भी 999 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है जो जियो से कुछ कम 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है।
- डेटा: इसमें आपको रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है।
- अन्य लाभ: अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Black Friday सेल की डेट कंफर्म…iPhone, लैपटॉप समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80% तक Discount!
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines