हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

22 रुपये के इस शानदार प्लान ने उड़ाए Airtel, Jio और Vi के छक्के! जानिए

विज्ञापन

Recharge Plans under Rs 22: देश में एयरटेल, वोडा-आइडिया और जियो टेलीकॉम कंपनी काफी प्रसिद्ध हैं। ये तीनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान पेश करती हैं। एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कंपनियां अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स में प्लान पेश करती रहती हैं। बात करें अगर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तो ये अपने ग्राहकों को काफी सस्ते प्लान पेश करती है।

सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल के सामने एयरटेल, जियो और वीआई के प्लान कुछ भी नहीं है। आज हम आपके लिए BSNL का 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लेकर आए जो 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

BSNL Rs 22 Prepaid Plan Details

  • बीएसएनएल का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • इसमें लोकल और STD वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।
  • इसके लिए 30 पैसा प्रति मिनट का चार्ज लगता है।
  • इसमें फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा बेनिफिट नहीं मिलता है।

BSNL Rs 25 Prepaid Plan Details

  • Jio का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 2GB डाटा लाभ देता है।
  • डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट की स्पीड 64Kbps तक हो सकती है।
  • इसमें यूजर्स को मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी वैधता मिलती है।

एयरटेल का 22 रुपये से कम का प्लान 

आपको बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी 22 रुपये से कम कीमत का प्लान देता है। ये दोनों कंपनियां 19 रुपये का प्लान देता है। एयरटेल का 19 रुपये वाला ये प्लान 1 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 1GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन

बात करें वोडाफोन आइडिया की तो ये भी 19 रुपये का प्लान देता है जो 1GB डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 24 घंटे तक की होती है। इसमें यूजर्स को वोडाफोन ऐप समेत मूवीज और टीवी शो का भी बेनिफिट भी मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola