BSNL Best Prepaid Plan: हाल ही में Jio-Airtel और VI ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए थे जिसके बाद से यूजर्स लगातार BSNL पर शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान्स से दुखी हो गए हैं तो टेंशन न लें। बीएसएनल आपके लिए एक बेहतरीन प्लान लेकर आया है, जिसमें कंपनी लगभग 13 महीने की वैलिडिटी दे रही है। खास बात यह है कि इस प्लान में आपको डेटा भी भर-भर के मिलने वाला है, जो इसे और भी खास बना देता है। इस प्लान से जियो और एयरटेल जैसे बड़े खिलाड़ी भी घबरा गए हैं। चलिए बीएसएनएल के इस खास प्लान के बारे में जानें…
इस प्लान में क्या खास?
- वैलिडिटी: 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ आप पूरे साल रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर सकते हैं। एक बार रिचार्ज से आपका काम हो जाएगा।
- अनलिमिटेड कॉलिंग: इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।
- फ्री एसएमएस: प्लान में आप रोज 100 फ्री एसएमएस का मजा भी ले सकते हैं।
- हाई स्पीड डेटा: इस प्लान में 790GB हाई स्पीड डेटा मिल रहा है।
- फ्री सब्सक्रिप्शन: इतना ही नहीं इस प्लान में आपको हार्डी गेम्स, चैलेंजर एरीना गेम्स, Gameium, Gameon & Astrotell, Zing Music और WOW एंटरटेनमेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
- कीमत: इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है।
बीएसएनएल का ये प्लान क्यों है खास?
बीएसएनएल का ये प्लान इसलिए इतना खास क्यों है क्योंकि ये जियो और एयरटेल के मुकाबले काफी सस्ता है। इतना ही नहीं एक बार रिचार्ज करने पर पूरे साल की टेंशन खत्म हो जाती है। यही नहीं इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री सब्सक्रिप्शन इसे बाकि कंपनियों से खास बना देता है। आप इस प्लान को बीएसएनएल के किसी भी स्टोर या ऑनलाइन पोर्टल से या ऑनलाइन पेमेंट करके करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 15 से लेकर Earbuds और लैपटॉप पर बंपर छूट!
जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बीएसएनएल ने जुलाई से अक्टूबर 2024 के बीच 55 लाख नए ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। DoT का कहना है कि जुलाई 2024 में BSNL में 1.5 मिलियन नए यूजर जुड़े। बीएसएनएल का ये सस्ते प्लान अब लोगों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो कम बजट में ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines