BSNL to Discontinue Recharge Plans: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए नए प्लान लाती रहती है। इसका केवल एक ही उद्देश्य है कि उसके यूजर को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। बता दें कि BSNL के प्लान्स निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में ज्यादा किफायती होते हैं और इनमें कई शानदार बेनिफिट्स भी मिलते हैं। हाल ही में, BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है, लेकिन इसके साथ ही तीन पुराने रिचार्ज प्लान्स को बंद करने की भी बात कही है। ये बदलाव BSNL के कस्टमर्स के लिए बड़ा झटका है।
बंद हो रहे ये तीन प्लान्स
BSNL ने तीन मेन रिचार्ज प्लान्स को बंद करने का फैसला लिया है। इस लिस्ट में 201 रुपये, 797 रुपये और 2999 रुपये वाला प्लान शामिल है। ये प्लान्स लंबी वैलिडिटी के साथ बेहतरीन सुविधाएं देते थे। एक BSNL यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कंपनी ने उसे प्लान्स के बंद होने की सूचना दी।
BSNL के 201 प्लान के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यूजर को 300 मिनट कॉलिंग और 6GB डेटा की भी सुविधा दी गई है। वहीं BSNL के 797 प्लान के साथ आपको 300 दिन की वैलिडिटी के साथ 60 दिनों के लिए 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली का फायदा मिलता है। अगर कंपनी के 2999 रुपये के प्लान की बात करें तो इसके साथ 365 दिन की वैलिडिटी दी गई है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB हाई-स्पीड डेली डेटा और डेली 100 SMS की सुविधाएं मिलती हैं। यह प्लान BSNL के लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है।
ये है बेस्ट ऑप्शन
अगर अब आप इस बात से परेशान हैं कि इन प्लान के जाने के बाद आपके लिए कौन सा प्लान सही होगा, तो हम आपकी समस्या का समाधान लाए हैं। आप BSNL के 628 रिचार्ज प्लान के बारे में सोच सकते हैं, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें फ्री नेशनल रोमिंग के साथ 3GB डेली डेटा भी दिया जाता है। इसके अलावा, यह प्लान कई एक्सक्लूसिव ओटीटी और एंटरटेनमेंट सर्विसेज का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसमें Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Wow Entertainment और BSNL Tunes शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – 1500 से कम कीमत के ये 3 गैजेट कर देंगे AC की छुट्टी, कूल-कूल होगा कमरा
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
54 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines