BSNL Cheapest Prepaid Plan: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, एयरटेल और वीआई ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इन महंगे प्लान्स के चलते यूजर्स अब तेजी से बीएसएनएल में अपना सिम पोर्ट करवा रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी इसका जमकर फायदा उठा रही है।
कंपनी ने हाल ही में अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के जरिए करोड़ों ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित किया है और जियो-एयरटेल जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है लेकिन क्या आप जानते हैं BSNL का एक ऐसा प्लान भी है जिसमें आपको 2 महीने की वैलिडिटी, डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। चलिए इसके बारे में जानें…
108 रुपये है इस प्लान की कीमत
BSNL ने हाल ही में एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है जो जियो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सिर्फ 108 रुपये की कीमत पर आने वाला ये प्लान 60 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ कई शानदार बेनिफिट्स देता है। यह उन यूजर्स के लिए जबरदस्त प्लान है जो कम खर्च में बेहतर सर्विस की तलाश में हैं।
अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
बीएसएनएल का ये जबरदस्त प्लान यूजर्स को सिर्फ 108 रुपये में 60 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। यही नहीं इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को 60GB डेटा भी मिल रहा है, जो हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा तक इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, 500 फ्री SMS भी इस प्लान में मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : 1 दिसंबर से OTP नहीं आएंगे? Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर जरूर जान लें TRAI का नियम
जियो और एयरटेल की बड़ी मुश्किलें
महंगे रिचार्ज प्लान्स की वजह से जियो और एयरटेल लगातार अपने ग्राहकों को खो रहे हैं। जबकि बीएसएनएल के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। अब इस नए प्लान के साथ BSNL ग्राहकों को कम खर्च में बेहतरीन सर्विस दे रहा है। ऐसे में जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है। BSNL की यह स्ट्रेटेजी न सिर्फ ग्राहकों को राहत दे रही है बल्कि सरकारी कंपनी के लिए नए ग्राहकों को जोड़ने में भी मददगार साबित हो रही है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines