BSNL Prepaid Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस 345 रुपये वाले प्लान में आपको 60 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। देखा जाए तो इस प्लान में आपको 5.75 रुपये रोजाना के हिसाब से ये जबरदस्त बेनिफिट्स मिलते हैं। जो अन्य कंपनियों के प्लान्स के मुकाबले काफी सस्ता है। अगर आप भी BSNL यूजर हैं तो इस प्लान के साथ जा सकते हैं।
क्यों इतना खास है ये प्लान
किफायती: इस प्लान के साथ, आपको हर दिन मात्र 5.75 रुपये में 1GB डेटा मिल रहा है जो कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी कम है। इतना ही नहीं इसमें लंबी वैधता भी मिल रही है। 60 दिनों की वैधता के साथ, आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट पूरी तरह से बंद नहीं होगा। आप 40 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में 13 हजार रुपये तक सस्ते हुए फ्रिज, फटाफट चेक करें 3 बेस्ट डील्स
जल्द नेटवर्क होगा और भी बेहतर
BSNL पूरे देश में अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि जल्द ही वह 5G नेटवर्क भी शुरू करेगा। इससे ग्राहकों को और भी तेज और बेहतर इंटरनेट सर्विस मिलेगी। ओवरऑल देखें तो अगर आप एक किफायती और भरोसेमंद टेलीकॉम सर्विस चाहते हैं, तो BSNL काफी अच्छा है और इसका ये 345 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
एक साल वाला ये रिचार्ज प्लान भी बेस्ट
वहीं, अगर आप ज्यादा वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहते तो बीएसएनएल की तरफ से आने वाला 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान भी चेक कर सकते हैं, जिसकी वैलिडिटी 365 दिन है। इस खास प्लान में आपको रोज 3GB डेटा और 4जी नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines