BSNL Best Prepaid Plans Under 100 Rupees: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स ने लोगों को परेशान कर दिया है, लेकिन दूसरी तरफ सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत देने का काम कर रही है। जी हां, बीएसएनएल अभी भी सबसे कम कीमत पर रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है, जिनमें 100 रुपये से कम कीमत के कई जबरदस्त प्लान्स शामिल हैं। जहां Jio-Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए लगभग 200 रुपये तक वसूल रही हैं, वहीं BSNL मात्र 100 रुपये में भी 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रहा है। यहां हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही 3 रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनका प्राइस 100 रुपये से कम है…
BSNL का 97 रुपये वाला प्लान
पहले प्लान की बात करें तो इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रही है। इसमें आपको टोटल 30GB डेटा मिलेगा। साथ ही, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। डेटा लिमिट एंड होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 40Kbps हो जाती है।
ये भी पढ़ें : Nokia Phone मार्केट से गायब क्यों? CEO ने बताया, कंपनी इस बिजनेस पर कर रही फोकस
BSNL का 98 रुपये वाला प्लान
दूसरे प्लान की कीमत 98 रुपये है जिसमें ये प्लान 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें हर दिन 2GB डेटा मिल रहा है। इस हिसाब से इसमें आपको कुल 36 GB डेटा दिया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 40 Kbps रह जाती है।
BSNL का 94 रुपये का प्लान
BSNL का एक प्लान तो ऐसा भी है जो सिर्फ 94 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस रिचार्ज प्लान में आपको डेटा की भी बिलकुल कमी नहीं होने वाली क्योंकि कंपनी इसमें हर दिन 3GB डेटा दे रही है जिस हिसाब से इसमें आपको कुल 90GB डेटा मिलने वाला है।
BSNL के ये तीनों प्लान्स सस्ते होने के साथ-साथ लंबी वैधता और ज्यादा डेटा बेनिफिट्स ऑफर करते हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines