BSNL Best Plans: हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी यानी BSNL ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया और सस्ता 80 दिन वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस नए प्लान के जरिए बीएसएनएल एक बार फिर Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टक्कर देता दिखाई दे रहा है। इस नए BSNL प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS की सुविधा मिल रही है।
खास बात यह है कि प्लान की वैलिडिटी एंड होने के बाद भी यूजर्स के नंबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले ज्यादा दिनों तक रहती है। इसके अलावा कंपनी दो और खास प्लान भी ऑफर कर रही है जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी और डेटा की सुविधा मिलती है।
485 रुपये वाला जबरदस्त प्लान
BSNL ने हाल ही में अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए इस नए प्लान की जानकारी दी है। इस प्लान की कीमत 485 रुपये है क्योंकि इसमें यूजर्स को रोजाना सिर्फ 6 रुपये खर्च करने पर ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है जो पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा देता है। यही नहीं प्लान में डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा यानी 80 दिनों में कुल 160GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में डेली 100 SMS और BiTV का फ्री एक्सेस मिलता है जिसमें 400+ लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स शामिल हैं।
599 रुपये वाला प्लान
BSNL ने 80 दिन वाले प्लान के साथ-साथ 599 रुपये का रिचार्ज प्लान भी हाल ही में पेश किया है, जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही यह प्लान भी फ्री नेशनल रोमिंग और BiTV का फ्री एक्सेस दे रहा है।
2,399 रुपये वाला प्लान
होली से पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 2,399 रुपये वाला प्लान भी पेश किया था जो लॉन्ग-टर्म प्लान में 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर करता है। अब यह प्लान कुल 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। BSNL के ये प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं, जो किफायती कीमत में लंबी वैधता और बेहतरीन बेनिफिट्स चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए Jio लाया खास ऑफर! मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा!
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines