BSNL 5G Launch Date in India: भारत के दो सबसे बड़े प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स, रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) ने भारत में 5G सेवाओं को शुरू करना शुरू कर दिया है और 2024 तक पूरे भारत में सेवा का प्रसार करने की उम्मीद है।
बीएसएनएल अब देश में 4G लॉन्च करने की सोच रहा है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खुलासा किया कि सरकारी दूरसंचार नेटवर्क बीएसएनएल जनवरी 2023 तक देश में 4जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
अभी पढ़ें – UMIDIGI G1 Max and C1 Max: चुपके से लॉन्च हुए 8 हजार रुपये के दो धांसू Smartphones!
BSNL 5G Launch Date in India
वैष्णव ने बीएसएनएल के 5जी लॉन्च प्लान की घोषणा की और कहा कि अगले साल अगस्त तक बीएसएनएल 5जी लॉन्च करेगी। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बीएसएनएल इन-हाउस टेक्नोलॉजी की मदद से 4जी और 5जी लाने पर काम कर रही है।
इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकार का सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) बीएसएनएल में स्वदेशी 4जी कोर टेक्नोलॉजी लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। बीएसएनएल का लक्ष्य बीटा परीक्षण के सफल समापन के बाद 15 अगस्त, 2023 से 5जी नेटवर्क लॉन्च करना है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में किया था 5जी का ऐलान
हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सरकार ने कहा था कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत में 5जी प्लान सस्ते (Cheapest 5G Plans in India) दर पर लाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 5जी प्लान की कीमत का संकेत देते हुए कहा कि पहले 1 जीबी डेटा की कीमत 300 रुपये के आसपास थी, अब यह 10 रुपये प्रति जीबी हो गई है।
अभी पढ़ें – Best 5G Smartphone under 20000: बजट में कम और फीचर्स में धांसू हैं ये स्मार्टफोन्स, जानिए…
WhatsApp, Facebook और Telegram को लेना होगा लाइसेंस
5G सेवाओं को रोलआउट करने के अलावा, मंत्रालय इस क्षेत्र के नियामक और कानूनी पहलुओं को मजबूत करने के लिए भारतीय दूरसंचार विधेयक 2022 के मसौदे पर भी काम कर रहा है। दूरसंचार विभाग ने आवाज, वीडियो और डेटा सहित संचार सेवाओं के लिए सरकार से लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines