BSNL 5G Launch Date in India: अपने सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करने के लिए बीएसएनएल काफी मश्हूर है। हलांकि, कंपनी अपने ग्राहकों 3जी सर्विस प्रोवाइड करती हैं लेकिन अब जल्द ही यूजर्स को 4जी के साथ 5जी सर्विस देना शुरू कर सकती है। ऐसे में प्रसिद्ध टेलीकॉम ऑपरेटर्स, रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के लिए चुनौती बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि भारत में बीएसएनएल का 5जी कब लॉन्च होने वाला है।
BSNL 5G Launch Date
मीडिया रिपोटरों की मानें तो टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से बीएसएनएल के लॉन्च की पुष्टी कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2024 तक BSNL अपनी 5G सुविधा को शुरू कर सकती है। फिलहाल, बीएसएनएल की तैयारी 4G लॉन्च करने की ओर है। उम्मीद है कि इस साल 2023 तक 4जी सर्विस को पेश कर दिया जाएगा।
और पढ़िए –Realme 9: नहीं मिलेगी फिर ऐसी डील, सिर्फ 1,999 रुपये में खरीदें Phone!
BSNL 5G in 2024
बीएसएनएल अभी अपने यूजर्स को 3जी सर्विस प्रदान करता है, लेकिन आने वाले दिनों में 4जी नेटवर्क की सुविधा भी शुरू कर देगा। 4जी पेश करने के सालभर के अंदर कंपनी अपनी नेटवर्क सर्विस को 5जी में अपग्रेड कर देगी। फिलहाल कंपनी C-DOT और TCS के साथ मिलकर 3जी अपग्रेड यानी 4जी लॉन्च करने की तैयारी में है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में Airtel और Jio 5G सर्विस को लॉन्च करते हुए बीएसएनएल 5जी लॉन्च के बारे में ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि BSNL 5G को साल 2024 के मार्च या अप्रैल में पेश कर दिया जाएगा।
पूरे भारत में साल 2024 तक आएगा 5जी
भारत में पिछले के आखिरी महीनों के दौरान 5जी सर्विस को लॉन्च किया गया था। इसकी हिस्सा बनीं एयरटेल और जियो कंपनी ने अपनी 5G सर्विस को भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में शुरू कर दिया है। जबकि, पूरे भारत में 5जी को साल 2024 तक लाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
14 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
16 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
18 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
19 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
22 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines