BSNL 4G Network Internet Speed Boosting Tips: देश भर में प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल हैं। चारों कंपनियों के बीच प्लान को लेकर तगड़ा मुकाबला चल रहा है। हालांकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी जियो, एयरटेल और वीआई को टक्कर देने के लिए विभिन्न प्लान को पेश कर रही है। भले ही कंपनी की ओर से 5जी नेटवर्क की सुविधा न दी जा रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में जल्द ही बीएसएनएल 5जी नेटवर्क के साथ आ सकता है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान ये जानकारी दी जा चुकी है कि 4जी नेटवर्क को 5जी में बदलने के लिए सरकार काम शुरू कर चुकी है और कुछ ही महीनों में 5जी नेटवर्क को सभी के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।
वहीं, अगर आप एक बीएसएनएल यूजर हैं और अभी तक 3जी नेटवर्क सर्विस का लाभ उठा रहे हैं, तो आपके लिए भी इंटरनेट स्पीड का आनंद लेना मुश्किल हो रहा होगा। अगर हां, तो आइए आपको आसान स्टेप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप 3जी नेटवर्क से 4जी नेटवर्क में इंटरनेट सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे बीएसएनएल यूजर 4जी नेटवर्क में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- BSNL के इस कदम से मुकेश अंबानी की बढ़ेगी टेंशन?
How to use BSNL 4G Network
- अपने स्मार्टफोन को ऑन करें और उसके सेटिंग्स ऐप में जाएं।
- सेटिंग्स ऐप में नेटवर्क एंड इंटरनेट देखें, चाहें तो सर्च कर सकते हैं।
- इसके बाद इस ऑप्शन पर क्लिक करें और सिम कार्ड का ऑप्शन चुनें।
- अगर फोन में दो सिम है तो अपने पसंदीदा सिम को यहां से सेलेक्ट कर सकते हैं।
- BSNL सिम को सेलेक्ट कर नीचे स्क्रॉल करने के साथ पसंदीदा नेटवर्क टाइप चुनें।
- BSNL का 4जी नेटवर्क उपलब्ध है तो LTE चुन सकते हैं।
- अगर 4जी नेटवर्क नहीं है तो आपको 3G नेटवर्क चुनना होगा।
आपको बता दें कि सिर्फ बीएसएनएल यूजर्स नहीं, इन स्टेप्स को फॉलो करके रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया यूजर्स भी नेटवर्क बदल सकते हैं। इसके साथ ही हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 349 रुपये में मिलेगा 56GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT का मजा!
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
12 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
14 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
16 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
18 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
19 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines