BSNL Recharge: अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें महंगे रिचार्ज से ज्यादा सिम की लंबी वैलिडिटी और बेसिक जरूरतों से मतलब है, तो BSNL का 1499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक स्मार्ट ऑप्शन बन सकता है. यह प्लान खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में लंबे समय तक नंबर चालू रखना चाहते हैं, बिना हर कुछ महीने में रिचार्ज कराने की झंझट के.
BSNL 1499 प्लान
1499 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में BSNL अनलिमिटेड डेटा का फायदा देता है, लेकिन एक लिमिट के साथ. इसमें यूजर्स को 32GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके बाद डेटा खत्म नहीं होता, बल्कि स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है. यानी जरूरी काम जैसे मैसेजिंग या हल्की ब्राउज़िंग तो चलती रहेगी, लेकिन हाई-स्पीड इंटरनेट नहीं मिलेगा.
कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी शामिल है, यानी लोकल और STD कॉल्स के लिए अलग से चिंता करने की जरूरत नहीं. साथ ही, BSNL हर दिन 100 SMS की सुविधा भी देता है, जो आम यूजर्स के लिए काफी मानी जाती है.
300 दिन की वैलिडिटी
इस प्लान की सबसे बड़ी ताकत इसकी 300 दिन की लंबी वैलिडिटी है. अगर खर्च की बात करें तो यह रिचार्ज करीब 4.99 रुपये प्रति दिन पड़ता है. यानी बहुत कम रोजाना खर्च में आपका नंबर लगभग पूरे साल एक्टिव रहता है, जो सेकेंडरी सिम या कम इस्तेमाल वाले नंबर के लिए इसे बेहद किफायती बना देता है.
BSNL का 4G-5G प्लान
BSNL ने देशभर में 1 लाख से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर लगा दिए हैं. खास बात यह है कि ये टावर पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं और भविष्य के 5G नेटवर्क के लिए भी तैयार किए गए हैं. कंपनी जल्द ही अपनी 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआती शुरुआत दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से होने की उम्मीद है.
Airtel-Jio से कहां पड़ता है BSNL भारी
अगर एयरटेल की बात करें, तो उसका सबसे सस्ता लंबी वैलिडिटी वाला प्लान 1849 रुपये का है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, इस प्लान में केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाती है, डेटा शामिल नहीं होता. एयरटेल के 1798 रुपये और 1729 रुपये वाले प्लान्स भी मौजूद हैं, लेकिन उनकी वैलिडिटी सिर्फ 84 दिन की है. वहीं Jio के एनुअल प्लान 3599 रुपये का हैं हालांकि उसमें 2.5 GB डेटा पर डे और OTT भी मिलते हैं.
BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी, बेसिक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- फ्री Netflix के साथ अनलिमिटेड 5G! Jio का ये धांसू प्लान कर देगा पूरा पैसा वसूल
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines