5 रुपये रोज से भी कम खर्च! BSNL का ये प्लान Airtel-Jio से भी सस्ता, जान लिया तो भूल जाएंगे महंगे रिचार्ज

5 रुपये रोज से भी कम खर्च में सिम एक्टिव रखना चाहते हैं? तो BSNL का यह प्लान आपकी जेब बचा सकता है. अगर आपका फोकस हाई-स्पीड इंटरनेट से ज्यादा सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखने पर है, तो यह प्लान पैसे वसूल साबित हो सकता है. जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल.

BSNL

BSNL का ये प्लान जान लिया तो महंगे रिचार्ज भूल जाएंगे. (Photo-BSNL)

BSNL Recharge: अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें महंगे रिचार्ज से ज्यादा सिम की लंबी वैलिडिटी और बेसिक जरूरतों से मतलब है, तो BSNL का 1499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक स्मार्ट ऑप्शन बन सकता है. यह प्लान खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में लंबे समय तक नंबर चालू रखना चाहते हैं, बिना हर कुछ महीने में रिचार्ज कराने की झंझट के.

विज्ञापन

BSNL 1499 प्लान

विज्ञापन

1499 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में BSNL अनलिमिटेड डेटा का फायदा देता है, लेकिन एक लिमिट के साथ. इसमें यूजर्स को 32GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके बाद डेटा खत्म नहीं होता, बल्कि स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है. यानी जरूरी काम जैसे मैसेजिंग या हल्की ब्राउज़िंग तो चलती रहेगी, लेकिन हाई-स्पीड इंटरनेट नहीं मिलेगा.

कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स

विज्ञापन

डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी शामिल है, यानी लोकल और STD कॉल्स के लिए अलग से चिंता करने की जरूरत नहीं. साथ ही, BSNL हर दिन 100 SMS की सुविधा भी देता है, जो आम यूजर्स के लिए काफी मानी जाती है.

300 दिन की वैलिडिटी

विज्ञापन

इस प्लान की सबसे बड़ी ताकत इसकी 300 दिन की लंबी वैलिडिटी है. अगर खर्च की बात करें तो यह रिचार्ज करीब 4.99 रुपये प्रति दिन पड़ता है. यानी बहुत कम रोजाना खर्च में आपका नंबर लगभग पूरे साल एक्टिव रहता है, जो सेकेंडरी सिम या कम इस्तेमाल वाले नंबर के लिए इसे बेहद किफायती बना देता है.

BSNL का 4G-5G प्लान

विज्ञापन

BSNL ने देशभर में 1 लाख से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर लगा दिए हैं. खास बात यह है कि ये टावर पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं और भविष्य के 5G नेटवर्क के लिए भी तैयार किए गए हैं. कंपनी जल्द ही अपनी 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआती शुरुआत दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से होने की उम्मीद है.

Airtel-Jio से कहां पड़ता है BSNL भारी

विज्ञापन

अगर एयरटेल की बात करें, तो उसका सबसे सस्ता लंबी वैलिडिटी वाला प्लान 1849 रुपये का है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, इस प्लान में केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाती है, डेटा शामिल नहीं होता. एयरटेल के 1798 रुपये और 1729 रुपये वाले प्लान्स भी मौजूद हैं, लेकिन उनकी वैलिडिटी सिर्फ 84 दिन की है. वहीं Jio के एनुअल प्लान 3599 रुपये का हैं हालांकि उसमें 2.5 GB डेटा पर डे और OTT भी मिलते हैं.

BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी, बेसिक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ