रिचार्ज प्लान लगातार महंगे होने की वजह से मोबाइल यूजर्स का खर्चा बढ़ता जा रहा है. खासकर डुअल सिम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए दोनों नंबर एक्टिव रखना कई बार जेब पर भारी पड़ता है. ऐसे में ये 1 रुपये वाला ऑफर काफी दिलचस्प हो सकता है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में नए यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है.इतना ही नहीं, इसके साथ कॉलिंग, डेटा और SMS के फायदे भी दिए जा रहे हैं.
सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन की वैलिडिटी
भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है. हालांकि, इसे सामान्य रिचार्ज प्लान समझना सही नहीं होगा. यह कंपनी का फर्स्ट रिचार्ज कूपन यानी FRC है. इसका फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जो नया BSNL SIM कार्ड खरीदते हैं. इस प्लान के साथ पूरे भारत में 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है.
रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL के 1 रुपये वाले FRC में ग्राहकों को सिर्फ सिम एक्टिव रखने की सुविधा नहीं मिलती है, बल्कि कई दूसरे बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. इसमें 24 दिनों के लिए अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा हर दिन 1 GB डेटा दिया जाता है. यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है.
हर दिन 100 SMS का भी फायदा
डेटा और कॉलिंग के साथ BSNL इस प्लान में रोज 100 SMS भी देता है. इस तरह 24 दिनों में यूजर्स को कुल 2400 SMS का फायदा मिल सकता है. इन सभी बेनिफिट्स को देखते हुए 1 रुपये की कीमत वाला FRC नए BSNL ग्राहकों के लिए अलग तरह का ऑफर है.
रोज का खर्च सिर्फ 4 पैसे
अगर इस प्लान की कीमत को 24 दिनों की वैलिडिटी से जोड़कर देखें, तो इसका रोजाना खर्च करीब 0.04 रुपये यानी सिर्फ 4 पैसे बैठता है. हालांकि, यहां एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है. कोई भी कस्टमर इस FRC का फायदा सिर्फ एक बार ही उठा सकता है. इसे दोबारा लेने के लिए नया SIM कार्ड लेना होगा.
पुराने SIM के लिए करना होगा दूसरा रिचार्ज
अगर आपके पास पहले से BSNL का SIM कार्ड है, तो आप इस 1 रुपये वाले FRC का फायदा नहीं उठा सकते. पुराने नंबर को एक्टिव रखने के लिए आपको BSNL के रेगुलर प्रीपेड प्लान्स में से कोई रिचार्ज कराना होगा. कंपनी के ये रेगुलर प्लान देशभर में उपलब्ध हैं.
BSNL पहले भी दे चुकी है यह ऑफर
BSNL पहले भी 1 रुपये वाले इस प्लान को कई बार पेश कर चुकी है. कंपनी ने इसे अलग-अलग समय पर उपलब्ध कराया और फिर वापस भी लिया है. अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, तो BSNL का नया सिम कार्ड खरीद सकते हैं. नया सिम ऑनलाइन बुक करके के अलावा नजदीकी BSNL ऑफिस या किसी ऑथोराइज्ड रिटेलर से भी लिया जा सकता है.
ये भी पढे़ं- रिचार्ज खत्म होने के बाद कितने दिन चलता है SIM? TRAI नियम को समझें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines