Boult Z60 Earbuds Launch Price in India: TWS कैटेगरी में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी और स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ‘बोल्ट’ ने अपना एक और नया ईयरबड्स लॉन्च किया है। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ बोल्ट ने Z60 ईयरबड को भारत में लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स चार तरह के आकर्षित रंगों के साथ कई इनोवेटिव फीचर्स से भरा हुआ है, आइए बोल्ट के Z60 ईयरबड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Boult Z60 Earbuds TWS Launched in India
बोल्ट ने Z60 ईयरबड को एक उम्दा डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च किया है। अपनी कई खूबियों के कारण ये बाजार में उपलब्ध अन्य ईयरबड्स से कई गुणा बेहतर बताया जा रहा है। ये जेन मोड™ और क्वाड माइक एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन सुविधाओं से लैस हैं।
Boult Z60 Earbuds Price & Availability
भारतीय बाजार में Z60 ईयरबड्स को 1,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, लिमिटेड टाइम डील के तहत सिर्फ 999 रुपये में आप Z60 ईयरबड्स को खरीद सकते हैं। इसके रेवेन ब्लैक, फ्लेमिंगो पिंक, स्प्रिंग ग्रीन और पाउडर ब्लू कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
बोल्ट ने Z60 ईयरबड्स को खरीदना चाहते हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.boultaudio.com और Amazon से खरीद सकते हैं। लिमिटेड टाइम डील का लाभ आप यहां से उठा सकते हैं और 1,499 रुपये वाला ये ईयरबड्स 999 रुपये में मिल सकता है।
Boult Z60 Earbuds Specifications
बात करें बोल्ट के Z60 ईयरबड्स के खासियत की तो इसमें शोर रद्द फीचर मौजूद है, जिससे यूजर इन ईयरबड्स को कान में लगाने के बाद मेट्रो, व्यस्त सड़कों या ऑफिस की हलचल जैसे शोर भरे वातावरण में भी क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो का अनुभव ले सकता है।
ये सबसे कम लेटेंसी सपोर्ट के साथ आता है। बिना किसी रुकावट के ऑडियो फ्लो के साथ एक इंटेंसिव और बिना रुकावट वाला गेमिंग अनुभव प्रदान करती है। इन ईयरबड्स में 13 मिमी बेस ड्राइवर शामिल हैं, जो ऑडियो आउटपुट को बढ़ाते हैं। इन सब खूबियों के कारण यह यूजर को साउंड क्वालिटी का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।
बात करें बैटरी की तो ये सिर्फ 10 मिनट की इंस्टैंट चार्जिंग से 150 मिनट के आश्चर्यजनक प्लेटाइम का अनुभव देता है। जबकि, फुल चार्जिंग के बाद ये ईयरबड्स आश्चर्यजनक रूप से 60 घंटे तक का प्लेटाइम देते हैं। इस तरह से यूजर्स को पूरे दिन मनोरंजन का अनुभव मिल सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Z60 ईयरबड्स में IPX5 वाटर रजिस्टेंस रेटिंग हैं, जोकि पसीने और छींटों से सुरक्षा दिलाते हैं। इस वजह से वर्कआउट या आउटडोर एक्टिविट के लिए ये बिना किसी असुविधा के काम करते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी की भी सुविधा है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines