Boult Striker Pro Smartwatch: बोल्ट ऑडियो ने भारतीय बाजार में अपनी एक नई स्मार्ट वॉच पेश की है। इस नए वॉच का नाम बोल्ट स्ट्राइकर प्रो है। यह वॉच धांसू फीचर्स से लैस है और कीमत भी बजट में है। आइये बोल्ट के इस स्मार्ट वॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन

Boult Striker Pro Smartwatch: क्या है कीमत?

सबसे पहले कीमत की बात करें तो, कंपनी ने बोल्ट स्ट्राइकर प्रो की कीमत 2,499 रुपये रखी है। इसे ब्लू और ग्रे सिलिकॉन स्ट्रैप रंगों के साथ-साथ ब्लैक मेटल स्ट्रैप ऑप्शन में ब्रांड की वेबसाइट boultaudio.com और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Boult Striker Pro Smartwatch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

बौल्ट स्ट्राइकर प्रो में मेटालिक बॉडी के साथ एक सर्कुलर डायल वाली 1.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 750 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टवॉच IP67-सर्टिफाइड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है।

फिटनेस के मोर्चे पर, बोल्ट स्ट्राइकर प्रो हार्ट में रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर और स्लीप मॉनिटर जैसे ऑप्शन्स हैं। यह 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड से भी लैस है।

विज्ञापन

बोल्ट के इस स्मार्ट वॉच में एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ-साथ एक डायल पैड, कॉन्टैक्ट सिंक और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी के माध्यम से वॉयस कॉलिंग फंक्शन की सुविधा भी मिलती है। अन्य फीचर्स के तौर पर स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेंट, मौसम अपडेट, फाइंड माई फोन, बिल्ट-इन कैलकुलेटर और बहुत कुछ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ