Boult Crown Smartwatch Launch Price in India: भारतीय लोकप्रिय बजट स्मार्टवॉच निर्माता बोल्ट ने शानदार डिजाइन की एक स्मार्ट वॉच लॉन्च की है। इसका नाम क्राउन स्मार्टवॉच है जिसकी कीमत सिर्फ 1500 रुपये है, लेकिन डिजाइन ऐसा है कि पहली नजर में हर कोई धोखा खा सकता है।
दरअसल, बोल्ट ने क्राउन स्मार्टवॉच को भारत में 1500 रुपये में लॉन्च किया है जिसका डिजाइन बिल्कुल Apple Watch Ultra की तरह दिखता है। आइए बोल्ट क्राउन स्मार्टवॉच के बारे में सबकुछ जानते हैं।
Boult Crown Smartwatch Price & Availability in India
बोल्ट ने क्राउन स्मार्टवॉच को 1,499 रुपये में लॉन्च किया है। इसके सवाना ऑरेंज, कोरल येलो, आर्कटिक ब्लू और फॉरेस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं। आप इसे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर वॉच को खरीदने के लिए उपलब्ध किया गया है।
Boult Crown Specifications
बोल्ट क्राउन एक कॉलिंग स्मार्टवॉच है, जिसमें 1.95 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 900 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आती है। डिजाइन की बात करें तो ये एप्पल अल्ट्रा वॉच की तरह लगती है। इसमें ढीले पट्टे को जगह पर रखने के लिए एक मेटल कीपर है। चौकोर डायल के साथ ये जिंक मिक्स मेटल के फ्रेम में है।
वॉच में बटन मेनू है जो ऑप्शन और ऐप्स पर नेविगेशन में मदद करेगा। ये 150 से ज्यादा वॉच फेस और 8 अलग-अलग यूआई ऑप्शन के साथ है। है। इसमें स्मार्ट हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट सेंसर, नींद की निगरानी, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स हैं। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें बास्केटबॉल, दौड़, योग, क्रिकेट, साइकिलिंग और स्विमिंग जैसे 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। इस मोड के लिए वॉच में एक डेडिकेटेड बटन भी है। इसमें एआई वॉयस असिस्टेंस और फाइंड माई फोन फीचर का भी सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines