Boult BassBox X120 and X180 Soundbars: भारतीय टेक दुनिया में अपने स्मार्ट वियरेबल्स डिवाइस के लिए बौल्ट को जाना जाता है। इस दिग्गज कंपनी के कई स्मार्टवॉच और ईयरबड्स लोगों के बीच में पसंद किए जाते हैं। स्मार्ट वियरेबल्स के साथ अब कंपनी ने स्मार्ट होम ऑडियो डिवाइस में भी अपना कदम रख दिया है। कंपनी की ओर से दो साउंडबार को भारत में लॉन्च किया गया है, जो कि कंपनी के पहले साउंडबार हैं।
बौल्ट बासबॉक्स X120 और X180 साउंडबार को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों की कीमत कितनी है और किस खासियत के साथ इन डिवाइसों को पेश किया गया हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Boult First Soundbars Launch Price in India
बौल्ट ने स्मार्ट होम ऑडियो डिवाइस के तहत बासबॉक्स X120 और X180 i साउंडबार को काफी कम कीमत में भारतीय बाजार में उतार दिया है। बौल्ट बासबॉक्स X120 की कीमत 4,999 रुपये और बौल्ट बासबॉक्स X180 i की कीमत 5,999 रुपये है। बात करें उपलब्धता की तो आप इन साउंडबार (Boult First Soundbars Availability) को कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
BOULT BassBox X120 Specifications
घर में मनोरंजन का मजा दोगुना करने के लिए बौल्ट बासबॉक्स X120 के साथ दो साउंड ड्राइवर और 120 RMS का ऑडियो आउटपुट मिलता है। बास आउटपुट के लिए साउंडबार में वायर्ड सबवूफर मिलता है। यूजर को मूवी, सॉन्ग्स और समाचार के लिए तीन अलग-अलग ऑडियो सेटिंग्स मोड मिलता है। डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी की मदद से आप साउंड की क्वालिटी में सुधार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Realme C65 5G भारत में लॉन्च, लुक जबरदस्त; कीमत भी है बेहद कम!
BOULT BassBox X180 Specifications
जहां बौल्ट बासबॉक्स X120 को छोटे कमरों के लिए बेहतरीन साउंड देने के लिए तैयार किया गया है। वहीं, बौल्ट बासबॉक्स X180 को बड़े कमरे के लिए डिजाइन किया गया है। चार साउंड ड्राइवर से लैस ये साउंडबार एक वायर्ड सबवूफर बास आउटपुट के साथ है। इसमें कई तरह के ऑडियो कंटेंट के लिए मिलते जुलते 3 ईक्यू मोड है। इसमें भी आप डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी की मदद से साउंड की क्वालिटी में सुधार कर सकते हैं।
Boult BassBox X120 and X180 Features
बौल्ट बासबॉक्स X120 और बौल्ट बासबॉक्स X180 में एचडीएमआई, यूएसबी, ब्लूटूथ 5.3, औक्स और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सपोर्ट है। दोनों ही मॉडल 2.1 चैनल सेटअप के साथ हैं। आप इन साउंडबार का इस्तेमाल स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल आदि से कनेक्ट करके कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन स्मार्टफोन पर 50% तक की छूट, जल्दी उठा लें फायदा
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines