हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BoAt और Netflix की साझेदारी में आए तीन जबरदस्त ऑडियो डिवाइस, जानिए कीमत और खासियत

विज्ञापन

BoAt X Netflix Stream Edition: नेटफ्लिक्स ने लिमिटेड एडिशन ऑडियो वियरेबल लॉन्च करने के लिए boAt के साथ पार्टनरशिप की है। इनमें नॉइज़-कैंसलिंग सपोर्टेड ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS), हेडफोन और एक वायरलेस नेकबैंड शामिल हैं। ये सभी नेटफ्लिक्स-ब्रांडेड प्रोडक्ट्स 20 दिसंबर, 2022 से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

BoAt X Netflix के तीन ऑडियो डिवाइस लॉन्च 

नेटफ्लिक्स और boAt की पार्टनरशिप के लिमिटेड एडिशन (BoAt X Netflix Stream Edition) में तीन डिवाइस शामिल हैं, जिनका नाम boAt Nirvana 751ANC, Airdopes 411ANC, और Rockerz 333 Pro है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए –  WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप स्टोरेज स्पेस बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका, रिसीव-सेंड फाइल्स हो जाएंगी गायब!

विज्ञापन

BoAt X Netflix Audio Products Sale

वर्तमान में ये तीनों ऑडियो प्रोडक्ट्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी सेल सेल 20 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अमेजन (Amazon) फ्लिपकार्ट (Flipkart) और मिंत्रा (Myntra) समेत boAt की वेबसाइट से boAt X Netflix Stream Edition डिवाइसों को खरीदा जा सकता है।

और पढ़िए – iPhone 14 Scam: सस्ते में आईफोन 14 प्रो मैक्स खरीदना पड़ा महंगा! बॉक्स खोलते ही दंग रह गया ग्राहक

विज्ञापन

BoAt X Netflix Stream Edition Device Specifications

  1. boAt Nirvana 751ANC: ये वायरलेस हेडफ़ोन 40 मिमी ड्राइवरों के साथ सक्रिय शोर रद्दीकरण (33 डीबी तक) का समर्थन करते हैं। हेडफ़ोन 65 घंटे तक प्लेबैक समय प्रदान करते हैं और इसकी कीमत 3,999 रुपये है।
  2. Rockers 333 Pro: इस नेकबैंड में 10mm ड्राइवर और ENx तकनीक है। यह 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करता है और 20 घंटे तक प्लेबैक समय का समर्थन करता है। इसकी कीमत 1,699 रुपये है।
  3. boAt Airdopes 411ANC: ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स ANC (25 dB तक) को सपोर्ट करते हैं और 10mm ड्राइवर ऑफर करते हैं। डिवाइस स्पष्ट कॉल, जेस्चर नियंत्रण और 17.5 घंटे तक के प्लेबैक समय के लिए ENx तकनीक का समर्थन करता है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है। जबकि, बॉट को उसके धांसू ऑडियो डिवाइसों के लिए जाना जाता है। BoAt और Netflix की साझेदारी के साथ आ रहे डिवाइस कुछ ना कुछ कमाल जरूर कर सकते हैं, जिससे ये तो तय है कि यूजर को मजा आने ही वाला है।

विज्ञापन

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola