BoAt Storm Connect Plus: ये है दमदार फीचर्स की किफायती स्मार्टवॉच! जानिए खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

BoAt Storm Connect Plus Smartwatch: दिग्गज ऑडियो और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस निर्माता कंपनी boAt ने हाल ही में एक नई स्मार्टवॉच भारत में पेश की है। इस 1.91 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आने वाली वॉच का नाम Storm Connect Plus है। इसमें आपको 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स और भी कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। कई खासियतों के साथ आने वाली ये वॉच बेहद किफायती है। आइए इसकी कीमत और खासियत जानते हैं।
Boat द्वारा इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे एक्टिव ब्लैक, कूल ग्रे, डीप ब्लू और मैरून जैसे कई कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यह बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
90 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का एचडी डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह चौकोर स्क्रीन पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है। यह 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी प्रदान करता है और डिस्प्ले मेटल फ्रेम से घिरा हुआ है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है जो ब्लूटूथ कॉलिंग में मदद करता है। इसके साथ ही वॉच में ENx एल्गोरिद्म AI नॉइज कैंसलेशन के लिए माइक्रोफोन भी है।
ये हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी है। दावा है कि फुल चार्जिंग पर ये 10 दिन तक का बैटरी बैकअप देती है।
बोट स्टॉर्म कनेक्ट प्लस स्मार्टवॉच 100 से अधिक क्लाउड वॉच फेस और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के सपोर्ट के साथ आती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल के साथ ही कई हेल्थ ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ बनाई गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: