boAt ने लॉन्च किया प्रोजेक्टर वाला स्पीकर, घर में आएगा Club वाली फील

boAt Stone Lumos Price and Features: नया ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं तो बोट आपके लिए बहुत ही शानदार प्रोजेक्टर वाला स्पीकर लाया है जो आपके घर में ही Club वाली फील देगा। चलिए इसके बारे में जानें

boAt Stone Lumos Price and Features
विज्ञापन
विज्ञापन

boAt Stone Lumos: कीमत  

boAt Stone Lumos मिडनाइट ब्लैक कलर में 6,999 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे boAt-lifestyle.com, Flipkart, Amazon और Reliance, Croma और Vijay Sales स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Image

boAt Stone Lumos: स्पेसिफिकेशन

60-वाट स्पीकर के साथ, Stone Lumos क्लियर हाई, रिच मिड्स और डीप बास ऑफर करता है, जिससे गाने सुनते वक्त ऐसा लगता है जैसे कोई सामने ही गा रहा हो। इसे बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी ऑफर करने के लिए डिजाइन किया गया है, चाहे आप इनडोर इवेंट होस्ट कर रहे हों या आउटडोर पार्टी ये हर तरह के इवेंट के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन

ऐप पर मिलेगा फुल कंट्रोल

यूजर boAt Hearables ऐप के साथ अपने ऑडियो एक्सपीरियंस को आसानी से कंट्रोल और कस्टमाइज कर सकते हैं। ऐप आपको एक टैप से सेटिंग्स को एडजस्ट करने, साउंड प्रोफाइल को ट्वीक करने और बैटरी लाइफ को मॉनिटर करने की सुविधा देता है। डुअल EQ मोड आपको अलग-अलग एक्टिविटीज, मूड या एनवायरनमेंट के अनुसार आपको बेहतर साउंड आउटपुट देता है।

Image

विज्ञापन

कितना है प्लेबैक टाइम?

Stone Lumos 9 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। कंपनी का कहना है कि आप इस स्पीकर पर बिना रिचार्ज के पूरे दिन गाने सुन सकते हैं। यह बीच डे, रोड ट्रिप या किसी भी इवेंट के लिए एकदम सही है।

हैंड्स-फ्री कॉलिंग का भी ऑप्शन

स्पीकर को IPX4 स्प्लैश और वाटर रेजिस्टेंस बनाया गया है। TWS क्लियर ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.3 के साथ आता है। यह AUX और USB के जरिए ड्यूल ऑप्शन वाली कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप कई डिवाइस से इस पर सांग्स चला सकते हैं। बिल्ट-इन माइक्रोफोन क्लियर हैंड्स-फ़्री कॉलिंग भी देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ