boAt Smart Ring Launch Date: बदलते समय के साथ-साथ तकनीकी दुनिया में काफी बदलाव और प्रगति हो रही है। टेक्नोलॉजी में हेल्थ और फिटनेस से संबंधित भी कई नए फीचर भी देखने को मिल रही हैं। हेल्थ संबंधित चीजों पर नजर रखने के लिए स्मार्टवॉच को काफी लोगो पसंद करते हैं। इसके जरिए हार्ट रेट, बीपी, फीवर समेत कई सेहत से जुड़ी चीजों का पता लगाया जा सकता है।
हालांकि, अब आपके लिए स्मार्टवॉच एक पुराना गैजेट हो सकता है क्योंकि आपकी सेहत की निगरानी के लिए जल्द ही मार्केट में एक स्मार्ट रिंग आ रही है। boAt कंपनी की ओर से पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी है। ऐसे में यूजर इसे अपनी उंगली में पहनकर हेल्थ को ट्रैक कर पाएंगे। आइए आपको boAt Smart Ring के बारे में विस्तार से बताते हैं।
boAt Smart Ring Design
boAt स्मार्ट रिंग का डिजाइन काफी आकर्षक होगा। इसको मेटल और सिरेमिक से बनाया जाएगा। ये रिंग काफी कॉम्पैक्ट और हल्की होगी। इस रिंग को किसी भी आउटफिट के साथ पेयर करने की सुविधा मिलेगा। इसमें 5ATM रेटिंग दी जाएगी, जिस कारण वॉच पानी और पसीने से खराब नहीं हो सकेगी।
boAt Smart Ring Specifications
बात करें खासियत की तो boAt स्मार्ट रिंग में आपको हेल्थ और फिटनेस संबंधित कई ट्रैकर्स मिलेंगे। इसके जरिए आप अपनी दिनभर की फिजिकल एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकेंगे। इसके तहत स्टेप्स काउंटिंग, कैलोरी बर्न, कितनी दूरी चले हैं और गोल्स समेत कई चीजों का पता लगा पाएंगे।
इसके अलावा आप हार्ट रेट को भी माप पाएंगे। इसमें बॉडी रिकवरी लेवल्स को ट्रैक करने के अलावा बॉडी टैम्प्रेचर और SpO2 मॉनिटरिंग का भी फीचर मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो आप रिंग से ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटरिंग और मैन्सच्यूरल ट्रैकर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
स्लीप मॉनिटरिंग के तहत आपको अपनी टोटल स्लीप ड्यूरेशन, स्लीप पैटर्न जैसी चीजों को देखने की सुविधा मिलेगाी। मैन्सच्यूरल ट्रैकर के जरिए महिलाएं अपनी पीरियड्स साइकिल ट्रैक कर पाएंगे। स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आने वाली boAt की स्मार्ट रिंग जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
7 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
11 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines