boAt Rockerz 551 ANC: बड़ी टेक कंपनियों में शुमार boAt ने हाल ही में एक नए धांसू वायरलेस को लॉन्च किया था। यह मॉडल Rockerz 551 ANC हेडफोन है, जो अब भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ऐसे में अगर आप एक वायरलेस हेडफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां हम बोट के इस नए हेडफोन के बारे में सब कुछ विस्तार बताएंगे…
boAt Rockerz 551 ANC की क्या है कीमत?
बोट के इस नए Rockerz 551 ANC हेडफोन की कीमत पर नजर डालें तो कंपनी ने इसे महज 2,999 रुपये में पेश किया है। यह स्टेलर ब्लैक और सेज ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ आता है, जिसे ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही Flipkart, Amazon, Myntra सहित अन्य जगहों से खरीदा जा सकता है।
boAt Rockerz 551 ANC की खासियत
जैसा कि नाम से पता चलता है, नए वायरलेस हेडफोन एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी तकनीक को हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन तकनीक के रूप में लेबल करती है, जो 35 डेसीबल शोर में कमी की पेशकश करने का वादा करती है।
ये भी पढ़ेंः लॉन्च के कुछ दिन बाद ही कम हुई OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत, मात्र 449 रुपये में ले जाएं घर!
Rockerz 551 ANC में 40mm ऑडियो ड्राइवर्स हैं, जो बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। साथ ही हेडफोन में म्यूजिक को नियंत्रित करने, वॉयस असिस्टेंट को सक्रिय करने और फोन कॉल का जवाब देने के लिए कई बटन दिए गए हैं। यह कस्टम ईक्यू के साथ भी आता है, जिसे यूजर्स ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
जहां तक बैटरी बैकअप की बात है तो कंपनी दावा करती है कि यह 100 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जो boAt की ASAP चार्ज तकनीक को भी सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
23 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines