boAt Data Breach: जैसे-जैसे हम डिजिटल की ओर बढ़ रहे हैं ऐसे में ऑनलाइन साइबर अटैक का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि Dark Web पर 75 लाख ज्यादा लोगों का डाटा लीक हुआ है। जी हां, एक साइबर अटैक में, पॉपुलर ऑडियो प्रोडक्ट और स्मार्टवॉच मेकर boAt के 7.5 मिलियन यानी 75 लाख से ज्यादा यूजर्स की पर्सनल इनफार्मेशन लीक हुई है जिसे डार्क वेब पर देखा गया है। लीक हुए डेटा में नाम, एड्रेस, कांटेक्ट नंबर, ईमेल आईडी और कस्टमर आईडी जैसे सेंसिटिव डिटेल्स शामिल हैं। boAT ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।
हैकर ने डाटा फाइल की शेयर
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि ShopifyGUY नाम के एक हैकर ने इस साइबर अटैक को अंजाम दिया है, जिसने 5 अप्रैल को boAt लाइफस्टाइल के डेटाबेस तक पहुंचने का दावा किया था। हैकर ने साथ ही कुछ डाटा वाली फाइल्स को भी शेयर किया, जिसमें 7,550,000 ग्राहक शामिल हैं। यह ग्राहकों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा करता है, जिससे उन्हें फ्यूचर में फ़िशिंग अटैक और कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में आधी कीमत पर मिल रहे हैं 1.5 टन AC, मिस मत करना ये बेहतरीन मौका
बैंक अकाउंट तक कर सकते हैं खाली
थ्रेट इंटेलिजेंस Researcher सौम्य श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह का डाटा लीक कई ग्राहकों को खतरे में डाल सकता है। हैकर्स इस डाटा का यूज करके बैंक अकाउंट तक पहुंच हासिल कर सकते हैं, धोखाधड़ी वाले पेमेंट करने और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स का गलत यूज करने के लिए लीक हुईं पर्सनल इनफार्मेशन का फायदा उठा सकते हैं।
लगातार प्रॉफिट में कंपनी
बता दें कि अमन गुप्ता और समीर मेहता द्वारा 2016 में स्थापित boAt इस वक्त किफायती ऑडियो प्रोडक्ट्स और Wearable Devices के लिए देश में काफी पॉपुलर है। यह भारत का दूसरा सबसे पॉपुलर Wearable ब्रांड है। कंपनी लगातार प्रॉफिट में है, मार्च 2023 में इसकी सेल्स 3,000 करोड़ रुपये को पार कर गई थी। हालांकि पास्ट में कंपनी को कई वित्तीय चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
7 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
10 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
11 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines