National Creators Award 2024 : भारत मंडपम में आज नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 युवाओं को सम्मानित किया, जिसमें 3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स भी शामिल रहे। वहीं मोस्ट सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर का अवार्ड boAt के Co-Founder और सीएमओ अमन गुप्ता को मिला है। जिसके बाद गुप्ता ने कंपनी की जर्नी के बारे में बताया कि कैसे जब 2016 में, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया आए, तो उन्होंने boAt शुरू किया और सभी ने उस वक्त सोचा था कि यह एक छोटा ब्रांड है और कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा। लेकिन आज, 7 साल बाद 2024 में, यह ब्रांड दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑडियो ब्रांड बन गया है।
70% प्रोडक्ट बना रहे इंडिया में
अमन गुप्ता ने यह भी बताया कि 2021 में जब कोविड आया, तो उनके सभी प्रोडक्ट भारत के बाहर Manufacture किया जा रहा था। हालांकि जब पीएम ने 2021 में मेक इन इंडिया की शुरुआत की, तो इसके बाद से मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे 70 प्रतिशत प्रोडक्ट भारत में बने हैं।
भारतीय प्रोडक्ट खरीदें लाइन में लगकर
boAt के Co-Founder ने यह भी कहा कि अब, हम इसे भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर भी टॉप पर लाना चाहते हैं। गुप्ता ने कहा जिस तरह लोग भारत में विदेशी प्रोडक्ट खरीदने के लिए लाइन में लग जाते हैं, उसी तरह हम चाहते हैं कि विदेशी भारतीय प्रोडक्ट खरीदने के लिए लाइन में लगें।
ये भी पढ़ें : ‘लोकसभा चुनाव 2024 में भी होने वाली है सफाई’; PM मोदी ने आखिर ऐसा क्यों और किसे कहा?
इन 20 अलग-अलग कैटेगरी में मिले अवार्ड
बता दें कि यह अवार्ड 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिया गए हैं, जिनमें बेस्ट स्टोरीटेलर, the disruptor, सेलिब्रिटी क्रिएटर, ग्रीन चैंपियन, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इम्पैक्टफुल Agri क्रिएटर, कल्चरल एम्बेसडर, बेस्ट ट्रेवल क्रिएटर, स्वच्छता एम्बेसडर, न्यू इंडिया चैंपियन, टेक क्रिएटर, हेरिटेज फैशन, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर, बेस्ट क्रिएटर इन फ़ूड कैटेगरी और बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन एंड इंटरनेशनल क्रिएटर का अवार्ड शामिल है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
13 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines