Bluetooth 6.0: ब्लूटूथ एक ऐसा फीचर है जो आजकल सभी स्मार्टफोन्स में मौजूद होता है और यह यूजर्स को इंटरनेट की आवश्यकता के बिना ऑडियो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और अन्य फाइलें शेयर करने की सुविधा देता है। यह सर्विस बिलकुल फ्री होती है, यानी इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा, ब्लूटूथ की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन के जरिए स्मार्ट टीवी, एसी जैसे स्मार्ट डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
वहीं, हाल ही में ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) ने ब्लूटूथ का नया वर्जन Bluetooth 6.0 जारी किया है। यह अब तक का सबसे लेटेस्ट वर्जन है, जो स्मार्टफोन को ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, फिटनेस ट्रैकर जैसे अन्य डिवाइस से जोड़ने में बेहतर परफॉर्मेंस देता है। स्मार्टफोन और एक्सेसरीज के लिए नया ब्लूटूथ गेम चेंजर बनेगा। चलिए जानें कैसे…
Bluetooth 6.0 में 5 बड़े बदलाव
- बेहतर ऑडियो क्वालिटी: इस नए वर्जन में ऑडियो क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाया गया है, जिससे आप क्लियर और हाई क्वालिटी साउंड का मजा ले सकते हैं।
- लंबी बैटरी लाइफ: ब्लूटूथ 6.0 में बैटरी एफिशिएंसी को बढ़ाया गया है, जिससे डिवाइस की बैटरी ज्यादा टाइम तक चलेगी।
- बेहतर कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 6.0 ज्यादा स्टेबल कनेक्शन ऑफर करता है, जिससे डिवाइस फास्ट और एफ्फिसिएंट तरह से काम करता है और कम बैटरी का इस्तेमाल करता है।
- सटीक ट्रैकिंग: नए ट्रैकिंग फीचर्स की मदद से आप अपने खोए हुए डिवाइस को ज्यादा सटीकता से ढूंढ सकते हैं।
- फास्ट डेटा ट्रांसफर: इसमें नई कोडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डेटा ट्रांसफर स्पीड में वृद्धि होती है और सॉफ्टवेयर अपडेट भी तेजी से होते हैं।
ये भी पढ़ें : सावधान! बैंक के कॉल्स सीधे जाएंगे स्कैमर्स के पास और बैंक अकाउंट खाली, इस मैलवेयर से जरा बच के…
किस डिवाइस में मिलेगा नया Bluetooth 6.0
ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार, स्नैपड्रैगन 8 एलीट उन पहले स्मार्टफोन चिप्स में से एक है जो ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करता है। हालांकि, हाल ही में पेश किए गए कुछ फोन जैसे कि वनप्लस 13 और iQOO 13 अभी भी ब्लूटूथ 5.4 तक लिमिटेड हैं। इसी चिप वाले आने वाले फोन में ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलने की संभावना है।
इसी तरह, iPhone 16 सीरीज अभी ब्लूटूथ 5.3 तक लिमिटेड है और आने वाले iPhone 17 सीरीज के साथ, Apple सीधे ब्लूटूथ 6.0 पर जाने की संभावना है। ईयरबड्स, फिटनेस ट्रैकर और ट्रैकिंग डिवाइस की बात करें तो ब्लूटूथ 6.0-पावर्ड एक्सेसरीज की पहली सीरीज 2025 की शुरुआत तक मार्केट में देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
Truecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 mins agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
13 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
23 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines