Bluei Rocker R15 Tabla and R18 Bloom: ऑडियो निर्माता ब्लूई ने भारत में दो नए वायरलेस स्पीकर्स को लॉन्च किया है। रॉकर आर15 तबला और रॉकर आर18 ब्लूम को भारत में पेश किया है। दोनों ही वायरलेस स्पीकर शानदार फीचर्स और दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ हैं।
अगर आप होम पार्टी करना पसंद करते हैं या कोई ऐसा स्पीकर चाहते हैं जो सॉग्स सुनने का मजा दुगना कर दे तो आप ब्लूई के रॉकर आर15 तबला या रॉकर आर18 ब्लूम में से कोई एक खरीद सकते हैं।
Bluei Rocker R18 Bloom Specs & Price
ब्लूई आर18 ब्लूम एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकरहै, जो कॉम्पैक्ट और बहुमुखी ऑडियो डिवाइस के साथ आता है। ऐसे में ये डिवाइस आपको कभी भी कहीं भी शानदार ऑडियो का अनुभव प्रदान करता है। ये स्पीकर आरजीबी लाइट फीचर के साथ आता है, जो गाने की धून के साथ-साथ लाइटिंग का अनुभव देता है।
इसमें 5W पावर आउटपुट और 4 घंटे का प्ले टाइम मिलता है। इसमें एक पोर्टेबल स्टैंड भी है, जिसे आप कहीं भी रख सकते हैं। इसका लाल, ग्रे, हरा, नीला और काला रंग है। भारत में इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
Bluei Rocker R15 Tabla Specs & Price
ब्लूई रॉकर R15 तबला एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है। ये एक साथ कई डिवाइसों से जुड़ सकता है। इसमें 20 वॉट का पावर आउटपुट मिलता है। फुल चार्जिंग पर 6 घंटे तक का प्ले टाइम प्रदान करता है। इसमें कई कनेक्टिविटी ऑप्शन्स मिलते हैं। ये एक बिल्ट इन हैंडल के साथ आता है जो इसे ले जाने में सुविधाजनक बनाता है।
ये स्पीकर एक वायर्ड माइक्रोफोन के साथ आता है, जो पब्लिक स्पीक कार्यक्रमों या किसी अन्य कामों के लिए यूज करने में सक्षम बनाता है । ये स्पीकर भी एक पोर्टेबल स्टैंड के साथ आता है। भारत में इसकी कीमत 1,799 रुपये है। काले रंग में ये 150 से ज्यादा स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines