Bluei Pulse Smartwatch लॉन्च, फीचर्स के सामने कीमत तो कुछ भी नहीं!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Bluei Pulse Smartwatch Launch Price: भारत का सबसे वाइब्रेंट वियरेबल ब्रांड Bluei एक से बढ़कर एक गैजेट्स को भारतीय बाजार में उतारता रहता है। अपने साउंड प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी स्मार्टवॉच के लिए भी लोगों के बीच मश्हूर है। कंपनी की ओर से लेटेस्ट स्मार्टवॉच पेश की गई है।
भारत में ब्लूई की नई वॉच प्लस स्मार्टवॉच (Pulse Smartwatch) लॉन्च हो गई है, जोकि लुक के साथ-साथ तकनीक और यूटीलिटी के मामले में बेस्ट है। अगर आप कोई नई वॉच खरीदने का सोच रहे हैं तो ब्लूई प्लस स्मार्टवॉच को भी चुन सकते हैं। ये वॉच 6 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च की गई है। आइए ब्लूई प्लस स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स पर एक बार नजर डालते हैं।
सबसे पहले अगर ब्लूई प्लस स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 6 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। ब्लूई प्लस स्मार्टवॉच की कीमत 5299 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो वॉच को कंपनी की आधिकारिक साइट्स और कुछ प्रमुख स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
ब्लूई प्लस स्मार्टवॉच 2TFD HD IPS 240*280 पिक्सल के साथ आकार में चौकोर है। इसमें बड़ी 2.0 इंच की स्क्रीन है जो 90% तक स्क्रीन-टू-बॉडी के साथ आती है। वॉच एक रंगीन डायल सुविधा प्रदान करती है, जो आपके मूड और पसंद के साथ चेंज हो सकता है। इसमें IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई है जिसकी वजह से वॉच पसीने और पानी की बूंदों से सुरक्षित रहेगी।
अन्य फीचर्स की बात करें तो वॉच में आपको ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है जिससे आप अपने कलाई में पहनी घड़ी के जरिए ही कॉल रिसीव या डिशलाइन कर सकते हैं। वॉच में तगड़ी बैटरी दी गई है जो फुल चार्जिंग पर 5 दिन तक यूज की जा सकती है। स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल थोड़े और दिनों तक किया जा सकता है। वॉच के जरिए आप कैमरा और म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें डायलिंग पैड है जिससे आप कॉल के लिए नंबर भी डायल कर सकते हैं। ये वॉच शानदार स्पीकर्स और माइक्रोफोन सपोर्ट के साथ आती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: