हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bluei Playpods: आर्मी-ग्रीन कलर और क्रिकेट थीम के साथ आया धांसू ईयरबड्स, कीमत है बेहद कम!

विज्ञापन

Bluei Playpods Launch Price in India: आज के समय में वायर्ड ईयरफोन्स को छोड़कर लोग वायरलेस या ब्लूटूथ कनेक्टेड ईयरफोन्स को अपनाना पसंद करते हैं। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ सॉग्स सुननें के शौकीन लोगों के लिए फीचर्स के साथ-साथ एक अच्छा डिजाइन भी जरूरी हो जाता है।

मार्केट में अलग-अलग कीमत के सेगमेंट में ईयरफोन्स उपलब्ध हैं। आप नेकबैंड या ईयरपोड्स को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। तरह-तरह की कंपनियां है जो किफायती ईयरफोन्स को मार्केट में उतारती हैं। इन्ही में से एक ब्लूई भी है।

भारत का सबसे वाइब्रेंट वियरेबल ब्रांड ब्लूई ने आर्मी-ग्रीन कलर और क्रिकेट थीम के साथ नया प्लेपोड्स नामक ईयरपोड्स लॉन्च किया है। ये लुक के साथ-साथ कई फीचर्स और पहनने में आरामदायक है। आइए ब्लूई प्लेपोड्स की कीमत (Bluei Playpods Price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए – Portable Fan: बिना बिजली के कहीं भी और कभी पाएं शिमला जैसी ठंडक! जानिए क्या है ये डिवाइस और कितनी कीमत

Bluei Playpods Launch Price in India

ब्लूई ने आर्मी-ग्रीन कलर और क्रिकेट थीम के साथ अल्टीमेट राउंड केस ईयरफोन को भारत में पेश किया है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा 150 से ज्यादा स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस प्लेपोड्स के साथ एक साल की वारंटी मिलती है।

Bluei Playpods Specs & Features

ब्लूई Playpods 13 मिमी ईयरपीस स्पीकर से लैस है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। दावा है कि ये 24 घंटे तक के बैटरी बैकअप के साथ है। ये 100 घंटे के स्टैंडबाय टाइम के साथ है। इसे आर्मी-कलर और क्रिकेट-थीम वाले राउंड केस में डिज़ाइन किया गया है।

और पढ़िए – Moto G73: मोटो का ये सस्ता 5G Smartphone 10 मार्च को होगा लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स और संभावित कीमत

Playpods ईयरबड्स स्टाइलिश और आकर्षक दिखते हैं और पहनने में अविश्वसनीय रूप से आरामदायक भी है। ईयरबड्स में 400mAh की बैटरी और 6 घंटे का वर्किंग टाइम, 22 घंटे का प्लेबैक टाइम के साथ है।

इसमें शामिल हैंगिंग रोप से इन ईयरबड्स को आसानी से ले जा सकता है। उपभोक्ता उन्हें अपने बैग, कीचेन, या बैकपैक में सुरक्षित करके कहीं भी ले जा सकते हैं। रोप हाई क्वालिटी वाली सामग्री से बनी है जो न केवल स्टाइलिश दिखती है बल्कि एक सुरक्षित और टिकाऊ पकड़ भी प्रदान करती है।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें