USB Color Code: लैपटॉप या कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले लोगों को अक्सर डेटा ट्रांसफर करने के लिए पेन ड्राइव की जरूरत पड़ती ही है. आपने भी जरूर पेन ड्राइव यूज की होगी या फिर देखा जरूर होगा, लेकिन क्या कभी आपने पेन ड्राइव के पोर्ट के कलर डिफ्रेंस पर ध्यान दिया है? हम अक्सर पेन ड्राइव यूज करते हैं, लेकिन उसके पोर्ट पर ध्यान बहुत कम ही जाता है. पेन ड्राइव के पोर्ट में अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं, जिनका मतलब भी अलग होता है. आज हम आपको इन रंगों का सही मतलब बताने जा रहे हैं.
व्हाइट कलर के पोर्ट का क्या है मतलब?
अगर आपके पेनड्राइव, लैपटॉप या पीसी में सफेद रंग का USB पोर्ट दिखे तो समझ जाइए यह सबसे पुरानी तकनीक वाला USB 1.x पोर्ट है. इसमें डेटा ट्रांसफर की स्पीड केवल 12 Mbps तक मिलती है. यानी इसमें बड़े फाइल ट्रांसफर करने में काफी वक्त लग सकता है.
ब्लैक पोर्ट का मतलब
ब्लैक या काले रंग वाले पोर्ट्स USB 2.0 स्टैंडर्ड के होते हैं. इनसे आपको 480 Mbps तक की स्पीड मिलती है. यह आज भी ज्यादातर कंप्यूटर्स और पेन ड्राइव में देखने को मिलते हैं और सामान्य काम के लिए पूरी तरह ठीक हैं.
पीला और नारंगी पोर्ट होता है खास
यह दोनों रंगों वाले पोर्ट्स ‘ऑल्वेज ऑन’ फीचर के साथ आते हैं. इसका मतलब यह कि आपका लैपटॉप बंद हो तब भी इन पोर्ट्स से फोन या कोई डिवाइस चार्ज होता रहेगा. नारंगी पोर्ट USB 3.0 को भी सपोर्ट करता है, इसलिए स्पीड के मामले में थोड़ा तेज़ है.
ब्लू पोर्ट होता है सबसे कमाल
अगर किसी पोर्ट का रंग नीला या ब्लू है, तो समझ लीजिए वह USB 3.0 पोर्ट है, जिसे ‘सुपर स्पीड पोर्ट’ कहा जाता है. ये 5 Gbps तक डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं. यानी मूवीज़ से लेकर गेमिंग फाइल्स तक कुछ ही सेकंड में कॉपी हो जाती हैं.
टील ब्लू और रेड पोर्ट का राज
टील ब्लू पोर्ट USB 3.1 को सपोर्ट करता है जो 10 Gbps तक की स्पीड देता है. वहीं लाल पोर्ट सबसे एडवांस होते हैं, जो USB 3.2 या 3.1 Gen 2 स्टैंडर्ड पर काम करते हैं. इनसे 20 Gbps तक की रफ्तार मिलती है. ये पोर्ट भी ‘ऑल्वेज ऑन’ होते हैं यानी चार्जिंग कभी नहीं रुकेगी.
नए जमाने की टेक्नोलॉजी
नई पीढ़ी के लैपटॉप में अब टाइप-C पोर्ट आम हो गए हैं. ये छोटे और उल्टा-सीधा कैसे भी लगाया जा सकता है और इसमें डेटा ट्रांसफर बेहद तेज होता है. USB-C 3.x पोर्ट 10 से 20 Gbps तक स्पीड दे सकते हैं. वहीं थंडरबोल्ट (Thunderbolt) पोर्ट, जिनपर बिजली के आइकन बने होते हैं वो सबसे फास्ट होते हैं. ये 40 Gbps तक डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं. MacBook जैसे प्रीमियम डिवाइस इन्हीं का इस्तेमाल करते हैं.
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
21 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
23 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines