अब SIM card लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े होने या दुकान जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप Airtel का नया SIM card चाहते हैं या अपना नंबर पोर्ट करवाना चाहते हैं तो सिर्फ 10 मिनट में वो आपके घर आ सकता है। अब Blinkit की मदद से आप Airtel का SIM card बहुत ही आसान तरीके से मंगवा सकते हैं वो भी ₹49 में, Blinkit की यह नई सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो समय बचाना चाहते हैं और सब कुछ घर बैठे पाना चाहते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
अब 10 मिनट में मिलेगा Airtel SIM card
तेजी से सामान डिलीवर करने वाली कंपनी Blinkit ने अब एक नई सुविधा शुरू की है। कंपनी ने Airtel के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब ग्राहक सिर्फ ₹49 में Airtel का SIM card अपने घर मंगवा सकते हैं वो भी केवल 10 मिनट में। यह सेवा फिलहाल देश के 16 बड़े शहरों में शुरू की गई है, जिनमें दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं। इस सुविधा के जरिए ग्राहक नया प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं या फिर अपना पुराना नंबर एयरटेल में पोर्ट भी कर सकते हैं।
बड़े शहरों में शुरू हुई यह खास सेवा
Blinkit के CEO अल्बिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पर इस सेवा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब ब्लिंकिट पर स्मार्टफोन और लैपटॉप के अलावा Airtel SIM card भी डिलीवर किया जाएगा। इतना ही नहीं, Airtel ने यह भी बताया है कि ग्राहक सिम कार्ड मिलने के बाद 15 दिनों के भीतर उसे एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सारा प्रोसेस घर बैठे, ऑनलाइन किया जा सकता है।
घर बैठे ऐसे करें SIM एक्टिवेट
SIM card एक्टिवेट करने के लिए ग्राहक को सबसे पहले Airtel की KYC वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन, ईमेल I’D दर्ज करना, प्लान और मोबाइल नंबर चुनना और फिर आधार कार्ड के जरिए पहचान वेरिफिकेशन करना होगा। इसके साथ ही ग्राहक को अपनी फोटो और वीडियो वेरिफिकेशन भी करना होगा, जिसमें उन्हें कैमरे पर अपना नाम और जन्मतिथि बोलकर रिकॉर्डिंग करनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एक OTP आएगा जिसे दर्ज करते ही नया सिम चालू हो जाएगा।
Apple प्रोडक्ट के बाद अब टेलीकॉम की ओर बढ़ा कदम
गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में ब्लिंकिट ने Apple डिवाइस जैसे MacBook Air, iPad, AirPods और Apple Watch की 10 मिनट में डिलीवरी शुरू की थी। ऐसे में कंपनी अब टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम दोनों क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है। Airtel के साथ इस नई साझेदारी से उन ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो जल्दबाजी में सिम कार्ड लेना चाहते हैं या घर से बाहर नहीं निकल सकते। Blinkit की यह पहल देश में डिजिटल सेवाओं को और तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines