Blinkit का बड़ा ऐलान, महज 10 मिनट में आपके घर पहुंचाएगा iPhone 15
Edited By Sumit Kumar

iPhone 15
Edited By Sumit Kumar

iPhone 15
iPhone 15 लॉन्च होने के बाद अब भारतीय ऐप्पल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारतीय ग्राहकों में आईफोन 15 को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आईफोन 15 को खरीदने के लिए ऐप्पल स्टोर पर ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी हुई है। अब, इसी क्रेज को देखते हुए ऑनलाइन स्टोर ब्लिंकिट ने आईफोन 15 को ग्राहकों के द्वार तक पहुंचाने की घोषणा की है।
ग्राहकों तक नए आईफोन्स पहुंचाने के लिए ब्लिंकिट ने ऐपल रिसेलर यूनिकॉर्न इंफो सॉल्यूशंस के साथ सहयोग किया है।ब्लिंकिट ने दावा किया है कि वह आईफोन 15 को खरीदारों के पास महज 10 मिनट में पहुंचाएगा। इसके साथ ही ब्लिंकिट के ऐप पर नए आईफोन 15 को खरीदने के लिए ऑर्डर नाउ का बटन भी दिखाई देने लगा है।
स्टोर ने घोषणा की है कि आईफोन 15 डिलीवरी की सुविधा वर्तमान में चुनिंदा शहरों के लिए है। इसमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे जैसे शहर शामिल है। इन जगहों पर रहने वाले ग्राहक ब्लिंकिट के ऐप से आईफोन 15 को ऑर्डर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo T2 Pro, कीमत महज इतनी
ब्लिंकिट के सह-संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने एक्स, पर आईफोन की बिक्री की घोषणा की और कहा, “बिल्कुल नया आईफोन 15 अब ब्लिंकिट पर उपलब्ध है! हमने दिल्ली एनसीआर, मुंबई और पुणे (अभी के लिए) में ब्लिंकिट ग्राहकों के लिए इसे वास्तविकता बनाने के लिए @UnicornAPR के साथ साझेदारी की है।
उन्होंने आगे कहा है कि, “उस प्लेटफॉर्म पर बहुत गर्व है जो लॉन्च के दिन 10 मिनट में नया आईफोन आपके हाथों में दे सकता है!”
The all-new iPhone 15 is now available on Blinkit!
We’ve partnered with @UnicornAPR again to make this a reality for Blinkit customers in Delhi NCR, Mumbai & Pune (for now).
Super proud of the platform that can put the new iPhone in your hands on launch day in 10 minutes!💛 pic.twitter.com/QTFYkJ2nFL
— Albinder Dhindsa (@albinder) September 22, 2023
Done 👍🏻 https://t.co/X80bK6CQKo pic.twitter.com/f6pgKlplD3
— Blinkit (@letsblinkit) September 22, 2023
ऐप्पल की वेबसाइट पर iPhone 15 की कीमत 79900 रुपये, iPhone 15 Plus की कीमत 89900 रुपये, iPhone 15 Pro की कीमत 134900 रुपये और iPhone 15 Pro Max की कीमत 159900 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स पर 6000 रुपये, आईफोन 15 और 15 प्लस पर 5000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही कंपनी डिवाइस पर ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: