---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Black Friday Sale में Samsung के महंगे फोन्स पर बंपर ऑफर, आधी कीमत तक मिल रहे 1 लाख के फोन

अगर आप लंबे समय से Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते थे तो यह Black Friday सेल आपके लिए बेस्ट मौका है. इस सेल में फोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है क्योंकि ऐसे ऑफर आम दिनों में नहीं मिलते. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज डील और EMI ऑप्शन मिलाकर यहां आपको बेस्ट डील मिल सकती है. आइए जानते हैं इन डील्स के बारे में.

---विज्ञापन---

Black Friday Sale: अगर आप लंबे टाइम से Samsung का कोई प्रीमियम फोन लेने का सोच रहे है, तो यह सही समय है. इस Black Friday सेल में Amazon और Flipkart पर Samsung के महंगे फ्लैगशिप फोन पर बंपर छूट में मिल रही हैं. फोल्डिंग फोन से लेकर पावरफुल कैमरा मोबाइल तक, इस बार सेल में ऐसे ऑफर आए हैं जो आम दिनों में मिलना मुश्किल होता है.

इस बार की सेल में Samsung के तीन हाई-एंड फोन खास चर्चा में हैं- Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 और Galaxy S24 Ultra. दोनों Amazon और Flipkart पर बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और आसान EMI के साथ इन फोन को काफी सस्ती कीमत पर बेच रहे हैं. इसका फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो प्रीमियम फोन लेना चाहते थे, लेकिन उनकी ज्यादा कीनतों केके कारण रुक गए थे.

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर जोरदार ऑफर

Flipkart पर Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1,64,999 रुपये से घटकर 1,09,745 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड या Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं तो ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है. यानी यह फोन आपको सिर्फ 1,05 745 रुपये  में मिल सकता है। इतना ही नहीं एक्सचेंज में ये फोन आपको और भी कम कीमत पर मिल जाएगा.

Galaxy Z Fold 6 के फीचर्स 

इस फोन में 6.3 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है. दोनों में AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है. फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है. बैटरी 4,400mAh की है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy Z Flip 6 हुआ बेहद सस्ता

Amazon की Black Friday सेल में Galaxy Z Flip 6 की कीमत 1,09,999 रुपये से घटकर 67,899 रुपये हो गई है. अगर आप Federal Bank कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं एक्सचेंज ऑफर में आपका पुराना फोन 47,650 रुपये तक की वैल्यू का हो सकता है.

Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स पर एक नजर

इस फोन में 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले और बाहर की तरफ 3.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेस है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. साथ ही 4,000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy S24 Ultra भी डिस्काउंट में

अगर आप एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो सैमसंग Galaxy S24 Ultra पर भी शानदार ऑफर है. Flipkart पर इसकी कीमत 1,34,999 रुपये से घटकर 98,899 रुपये हो गई है. वहीं Amazon Pay ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर करीब 2,549 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके साथ EMI ऑप्शन भी मौजूद है.

Galaxy S24 Ultra के दमदार फीचर्स

इस फोन में 6.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग इसका सबसे अच्छा पॉइंट है. कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का मेन कैमरा है. साथ ही इसमें 50MP पेरिस्कोप कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Black Friday Sale 2025: Amazon-Flipkart पर टीवी-फ्रिज पर 65% तक छूट, जानिए कहां सस्ता सौदा

First published on: Nov 29, 2025 01:40 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola