Black Friday Sale: अमेरिका की सबसे पॉपुलर हॉलिडे सेल जिसे ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) के नाम से भी जाना जाता है, आज पूरे ग्लोबल मार्केट में पॉपुलैरिटी हासिल कर रही है। वहीं भारतीय ग्राहक भी अब इस ब्लैक फ्राइडे सेल का मजा ले सकते हैं। यह सेल Vijay Sales पर भी 24 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 27 नवंबर को खत्म होगी।
इसके अलावा iNevent स्टोर पर भी Black Friday सेल जारी है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और ग्रूमिंग गैजेट्स, हेडफोन, स्पीकर, काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। इन ऑफर्स का लाभ आप फिजिकल स्टोर और आधिकारिक वेबसाइट दोनों जगह से ले सकते हैं। सबसे पहले कुछ विजय सेल्स के ऑफर्स जानते हैं।
वीडियो से भी देखें कुछ बेस्ट डील्स
कहां मिल रही ?
Apple आईफोन लवर्स इस वक्त लेटेस्ट iPhone 15 को 72,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें एचडीएफसी बैंक कार्ड का यूज करने पर एक्स्ट्रा 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। दूसरी तरफ अगर आप इस स्मार्टफोन को iNevent स्टोर से Buy करते हैं तो कुछ ज्यादा बचत कर सकते हैं क्योंकि iNevent से आप इसे सिर्फ 71,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
गेमिंग कंसोल कहां से खरीदें?
Vijay Sales पर ASUS ROG फोन 6 अब 47,999 की कम कीमत पर लिस्टेड है, जो कि इसकी पिछली कीमत 71,999 से काफी कम है। जो लोग अपने बजट स्मार्टफोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा कंपनी गेमिंग कंसोल पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। Sony PlayStation PS5 के स्टैंडर्ड मॉडल को आप अभी सिर्फ 47,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
अमेजन और Vijay Sales पर प्राइस Similar?
जो लोग अपने घर के लिए नया प्रीमियम-रेंज स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो वे 65-इंच Sansui 4K QLED टेलीविजन खरीद सकते हैं, जो इस वक्त 51,000 में उपलब्ध है। इसके अलावा, कुछ स्मार्टवॉच 790 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z2 TWS ईयरबड्स आप इस वक्त 1999 रुपये में खरीद सकते है, अमेजन पर भी ये ईयरबड्स समान कीमत पर मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
2 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
7 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
9 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines