Black Friday Sale 2023: अमेरिका की सबसे पॉपुलर हॉलिडे सेल जिसे ब्लैक फ्राइडे सेल के नाम से भी जाना जाता है, आज पूरे ग्लोबल मार्केट में लोकप्रियता हासिल कर रही है। वहीं भारत जैसे बाजारों में भी इसकी पहुंच बढ़ गई है। भारतीय ग्राहक अब इंटरनेशनल कंपनियों के ब्लैक फ्राइडे डील्स और ऑफर्स तक पहुंच सकते हैं, साथ ही कुछ स्थानीय ब्रांड भी आज से अपनी सेल की शुरुआत कर रहे हैं। अगर आप भी काफी समय से एक नया स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कपड़ों और जूतों पर भी बेस्ट डील्स मिल रही हैं। इससे पहले आइये जानते हैं क्या है Black Friday?
क्या है Black Friday?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ब्लैक फ्राइडे (Black Friday) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा थैंक्सगिविंग मनाने के अगले दिन मनाया जाता है। वहीं अब दुनिया भर में लोग ब्लैक फ्राइडे सेलिब्रेट करने लगे हैं। खास बात यह है कि इस दिन स्टोर बहुत जल्दी खुल जाते हैं, कई जगह तो आधी रात में या थैंक्सगिविंग पर ही स्टोर्स ओपन हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रिटेल स्टोर्स के लॉस को कवर करने के लिए ब्लैक फ्राइडे मनाया जाता है। आइये अब कुछ बेस्ट डील्स जानते हैं।
वीडियो से भी जानें क्या है Black Friday?
विजय सेल्स
विजय सेल्स पर आज यानी 24 नवंबर से सेल शुरू हो गई है और जो 27 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान मोबाइल, स्मार्टवॉच, होम एप्लायंसेज, लैपटॉप, म्यूजिक गैजेट, कुकिंग एसेंशियल सहित कई प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। Apple फैंस के पास लेटेस्ट iPhone 15 खरीदने का शानदार मौका है, जिसकी इस वक्त शुरुआती कीमत 72,990 रुपये हो गई है, जिसमें एचडीएफसी बैंक कार्ड और अन्य एक्सचेंज ऑफर के जरिये एक्स्ट्रा 5,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
वीडियो से जानें Vijaysales VS Croma?
क्रोमा
वहीं क्रोमा पर भी ब्लैक फ्राइडे सेल 24 नवंबर यानी आज से शुरू हो गई है जो 26 नवंबर तक चलेगी। रिटेल दिग्गज गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर स्पेशल ऑफर दे रहा है, जिसमें वनप्लस, वीवो और रियलमी जैसे स्मार्टफोन ब्रांड शामिल हैं।
अमेजन
अमेजन यूएस वर्जन पर सबसे शानदार ब्लैक फ्राइडे डील्स ऑफर कर रहा है, जिसमें टैबलेट, स्पीकर, घड़ियां, फोन, लैपटॉप और कई अन्य प्रोडक्ट्स काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं।
वीडियो से जानें अमेजन की बेस्ट डील्स
https://www.youtube.com/watch?v=DNlmBvRkIkA
Ajio
Ajio कपड़े, एक्सेसरीज, जूते और आईवियर सहित कई प्रोडक्ट्स पर 50 से 90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहा है। यह सेल 24 से 27 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा, अजियो लक्स माइकल कोर्स, केट स्पेड और स्टेला मेकार्टनी जैसे फेमस ग्लोबल ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Zara
फेमस क्लॉथ ब्रांड, जारा भी अपने कपड़ों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। सेल एक दिन पहले यानी 23 नवंबर की रात 9 बजे जारा ऐप पर और रात 10 बजे ब्रांड की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। जबकि इन-स्टोर सेल शुक्रवार, 24 नवंबर यानी आज से शुरू होगी।
Nykaa
नायका ने अपनी सेल को “पिंक फ्राइडे सेल” नाम दिया है, जिसमें 2,100 से अधिक ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। सेल 23 नवंबर शाम 4 बजे से शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines