Black Friday Sale में iPhone समेत कई Smartphones मिल रहे सस्ते में, खरीदने से पहले देखें ऑफर
Black Friday Sale 2023: अगर आप इन दिनों एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Black Friday Sale 2023: अमेरिका की सबसे पॉपुलर हॉलिडे सेल जिसे ब्लैक फ्राइडे सेल के नाम से भी जाना जाता है, आज पूरे ग्लोबल मार्केट में पॉपुलैरिटी हासिल कर रही है। अब, ब्लैक फ्राइडे ऑफर न केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में बल्कि भारत में भी उपलब्ध हैं। क्रोमा और विजय सेल्स ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर शानदार डील्स की घोषणा कर दी है, और हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डील्स की एक लिस्ट लेकर आये हैं। ये सभी ऑफर iNevent पर उपलब्ध हैं। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Apple iPhone 15 कुल 8,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है जिसमें 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और कुछ बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का कैशबैक शामिल है। इसका मतलब है कि कोई भी लेटेस्ट iPhone 15 केवल 71,900 रुपये में खरीद सकता है और अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने के इच्छुक हैं, तो यह और भी बेहतर डील बन सकती है।
Apple iPhone 14 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है क्योंकि नए मॉडल के आने के कारण पुराने iPhone सस्ते हो गए हैं। वहीं iPhone 14 पर इस वक्त 9,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट में 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है। बेस मॉडल वाला iPhone 14 इस वक्त 60,900 रुपये में उपलब्ध है।
Redmi Note 12 Pro 5G की कीमत में भी गिरावट आई है। यह स्मार्टफोन 25,999 रुपये में उपलब्ध है जो एमआरपी से 3,000 रुपये कम है। इसके अलावा, अगर ग्राहक एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो वे 7,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं।
पिछली पीढ़ी के Xiaomi के Redmi Note 11 को ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान विजय सेल्स पर 14,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह एक अच्छी डील है क्योंकि फोन 50 एमपी प्राइमरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 एसओसी और 6 जीबी रैम जैसे शानदार फीचर्स ऑफर करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: