AI Image Creator App: जिस तरह से ChatGpt से लोग टेक्स्ट के रूप में किसी भी सवाल का जवाब लेते हैं, ठीक उसी तरह AI इमेज क्रिएटर टूल से फोटो भी बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पहले से मौजूद फोटो में बदलाव करना भी आसान है। इस टूल से तस्वीरें बनाकर लोग सोशल मीडियो पर फोटो शेयर करते हैं। इसके लिए आपको प्रीमियम वर्जन लेने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में कमांड देकर अपने अनुसार कोई भी इमेज क्रिएट कर सकते हैं। आइए इस क्रिएटर टूल से कैसे इमेज बनाते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानें।
AI Image Creator ऐसे करता है काम
किसी भी AI टूल को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कंपनियां इसे आसान बनाती है। इस से ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक इन टूल्स की पहुंच बन पाती है। आमतौर पर किसी एआई टूल से सिंगल क्लिक पर जवाब ले सकते हैं। लेकिन एआई फोटो बनाने के लिए आपके पास एक विजन होना जरूरी है, यानी आप अपनी सोच के अनुसार कोई भी फोटो, इमेज क्रिएटर टूल से बना सकते हैं। इसके लिए कंमाड देने के अलावा वेबसाइट पर उपलब्ध ऑप्शन में से किसी एक पर क्लिक करें। किसी फोटो को और भी ज्यादा कलरफुल बनाने के विकल्प के साथ बैकग्राउंड बदलने के भी विकल्प मिलते हैं।
यह भी पढे़ें: WhatsApp ने 42 लाख से ज्यादा भारतीय खाते किए बैन, जानें कारण?
AI Image Creator टूल OpenAI के मॉडल पर है आधारित
OpenAI के DALL-E मॉडल की तरह Bing एआई इमेज क्रिएटर टूल को डिजाइन किया किया है। इमेज आधारित एआई टूल DALL-E का लोग पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन Bing एआई टूल में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें इंग्लिश के अलावा कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग में जानकारी देते हुए कहा है कि इसमें फोटो के अलावा चैट के विकल्प को भी शामिल कर नए कंटेंट क्रिएट किए जा सकते हैं।
इमेज क्रिएट करने के लिए फोलो करें ये स्टेप्स
1. AI टूल से इमेज क्रिएट करने के लिए Bing.com पर विजिट करें।
2. वेबसाइट खुलने के बाद इमेज सेक्शन पर टैप करें। इसके बाद इमेज क्रिएटर टूल पर क्लिक करें।
3. डायरेक्ट वेबसाइट पर जाने के लिए bing.com/image/create पर क्लिक कर सकते हैं।
4. अब Join & Create पर क्लिक कर साइन अप करें।
5. अब आप इमेज और आर्ट स्टाइल पर क्लिक कर कमांड देकर फोटो क्रिएट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
12 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines