Bill Gates की सलाह मानी तो AI युग में भी नहीं रहेगी नौकरी की कमी, बस दो स्किल्स पर करना है काम

Bill Gates AI Advice: बिल गेट्स ने हाल ही में भावी पीढ़ी को नौकरियों के लिए दो स्किल्स पर सबसे ज्यादा फोकस करने की सलाह दी है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें

Bill Gates AI Advice

Bill Gates AI Advice: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से ग्रो कर रहा है, लेकिन इसकी इम्प्रेसिव एबिलिटी से आपको डरने की जरूरत नहीं है। AI कई कामों को काफी अच्छे से पूरा कर सकता है, फिर भी बिल गेट्स इस बात पर जोर देते हैं कि मैथ और कोड्स में दक्षता हासिल करना अब भी उतना ही जरूरी है। ये स्किल्स आपको न सिर्फ यह समझने में मदद करती हैं कि AI कैसे काम करता है, बल्कि यह भी तय करती हैं कि हम इसके साथ अच्छे से कैसे बातचीत कर सकते हैं। आइए जानें कि इस AI युग में भी मैथ और कोडिंग पहले से कहीं ज्यादा जरूरी क्यों हो गया है।

क्यों कोडिंग की समझ जरूरी?

बिल गेट्स का कहना है कि मैथ और कोडिंग की समझ AI युग में भी उतनी ही जरूरी है, जितनी पहले थी। जिस तरह मैथमेटिकल कॅल्क्युलेशन्स को करने के लिए बेसिक नुमेरकी स्किल्स की जरूरत होती है, उसी तरह AI को समझने और कंट्रोल करने के लिए कोडिंग की समझ जरूरी है।

हालांकि AI कुछ कोडिंग कामों को संभाल सकता है, फिर भी इंसानों को टेक्नोलॉजी को सही दिशा में ले जाने के लिए उसमें सुधार करने और उसे कंट्रोल करने के लिए इसके फंडामेंटल्स की जानकारी होना जरूरी है। मैथमेटिक्स की अच्छी पकड़ के बिना, AI के फैसले लेने की प्रक्रिया को समझना मुश्किल हो सकता है।

मानवीय समझ की आवश्यकता

ये कहना गलत नहीं होगा कि AI कई मुश्किल काम भी तेजी से कर सकता है, लेकिन उसे अभी भी ह्यूमन द्वारा प्रोग्राम और निर्देशित किया जाता है। बिल गेट्स बताते हैं कि AI कोड लिख सकता है, लेकिन वह नए कॉन्सेप्ट गहराई से नहीं समझ सकता। एल्गोरिदम कैसे काम करते हैं, इसे सीखकर और कोडिंग में बेहतर होकर, हम AI के साथ ज्यादा अच्छे से बातचीत कर सकते हैं और उसे बेहतर बना सकते हैं।

गेट्स का कहना हैं कि स्ट्रांग मैथमेटिकल नॉलेज के बिना, AI के ‘Inner Workings’ को समझना कठिन होगा। AI डेटा को कैसे प्रोसेस करता है और यह कुछ फैसले क्यों लेता है, इन सबको समझने के लिए मैथ की अच्छी समझ होना जरूरी है। जैसे-जैसे AI और बेहतर होता जाएगा, यह समझ और भी जरूरी हो जाएगी। इसलिए इन दो स्किल्स पर काम करना आपको AI युग में भी नौकरी की कमी नहीं होने देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ