Bihar Election: बिहार में चुनावी माहौल गर्म होने वाला है. चुनाव आयोग ने दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. ऐसे में वोटरों के लिए चुनाव से जुड़ी हर जानकारी तुरंत हासिल करना बहुत जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने एक खास मोबाइल ऐप की जानकारी दी है.
ECI NET ऐप क्या है?
चुनाव आयोग का ECI NET ऐप एक मॉर्डन मोबाइल ऐप है, जिसमें सभी प्रमुख मतदाता सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हैं. इस ऐप के जरिए वोटर नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, नाम में सुधार कर सकते हैं, वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और चुनाव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं.
ऐप से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
ECI NET ऐप में वोटरों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इसमें शामिल हैं:
- नया वोटर रजिस्ट्रेशन
- नाम में सुधार या बदलाव
- मतदाता सूची में नाम की जांच
- चुनाव से जुड़ी नवीनतम जानकारी
इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS दोनों पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.
वोटिंग लिस्ट में नाम जुड़वाना आसान
बिहार में 38 जिलों की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. वोटर चुनाव से 10 दिन पहले तक अपने नाम को वोटिंग लिस्ट में जोड़वा सकते हैं. ECI NET ऐप के जरिए यह काम बेहद आसान और तेजी से किया जा सकता है.
ऐप से चुनाव प्रक्रिया होगी सरल
इस ऐप की मदद से वोटर किसी भी समय चुनाव से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. इससे वोटरों को लंबी कतारों या कागजी कामों में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा. ECI NET ऐप चुनाव प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
Bihar Election: मुजफ्फरनगर में कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व सांसद की होगी बीजेपी में घर वापसी
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
15 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
17 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
20 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
22 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines