Festive Sales: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Sale की शुरुआत कर दी है. इस सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, कपड़े और होम अप्लायंसेज पर जबर्दस्त ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप लंबे समय से कोई बड़ा प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो ये मौका बिल्कुल परफेक्ट है.
बैंक कार्ड से मिलेगा कैशबैक
फ्ल्पिकार्ट सेल के दौरान एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% तक इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. वहीं अमेजन पर एसबीआई कार्ड से खरीद करने पर ऑफर्स मिल रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि यह ऑफर लगभग हर कैटेगरी के सामान पर लागू होगा. यानी चाहे आप फोन खरीदें, टीवी खरीदें या वॉशिंग मशीन, हर जगह बचत करने का मौका मिलेगा.
iPhone 16 और iPhone 15 पर डील
iPhone खरीदने वालों के लिए भी यह सेल खास है. फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 का बैनर 51,999 रुपये की कीमत दिखा रहा है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. हालांकि, जब प्रोडक्ट पेज पर जाते हैं तो यह 54,999 रुपये और Coming Soon टैग के साथ नजर आता है. इधर अमेजन पर iPhone 15 की कीमत 46,999 दिखाई दे रही है और एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ इसे 44,749 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- अपग्रेड करें किचन! Amazon सेल से खरीदें बेस्ट फ्रिज, Prime मेंबर्स के लिए 55% तक का डिस्काउंट
Samsung Galaxy S24 आधी कीमत में
सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 पर भी बेहतरीन ऑफर मिल रहा है. कंपनी ने इसे पिछले साल 74,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब बिग बिलियन डेज सेल में यह केवल 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यानी ग्राहकों को लगभग आधी कीमत पर इस प्रीमियम फोन को खरीदने का मौका मिल रहा है.
इलेक्ट्रॉनिक्स पर खास ऑफर्स
अगर आप टीवी, एयर कंडीशनर, साउंड सिस्टम या वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल आपके लिए सही समय है. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
मोबाइल एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट
स्मार्टफोन के साथ-साथ उसकी एक्सेसरीज पर भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. इस कैटेगरी में पावर बैंक, TWS ईयरबड्स, चार्जिंग केबल, चार्जर और मोबाइल कवर जैसी चीजें शामिल हैं. फ्लिपकार्ट का दावा है कि इन प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को अधिकतम 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 10,000 से 30,000 तक के सबसे बेस्ट मोबाइल्स, गिफ्टिंग से लेकर पर्सनल यूज के लिए मिलेंगे ऑप्शन्स
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
5 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines